लाइफस्टाइल

Dark Neck Home Remedies: चुटकियों में गायब होगा गर्दन का कालापन, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 1, 2024, 06:54 AM IST

Dark Neck Home Remedies: गर्दन की सही देखभाल ना करने की वजह से इसपर मैल जम जाते हैं जो बाद में कालेपन का कारण बनते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

How To Remove Neck Darkness

Dark Neck Home Remedies: चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए महिला हो या पुरुष हर कोई खास देखभाल करता है। स्किन की देखभाल के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक अपनाते हैं, लेकिन जब बात नेक केयर की आती है तो उसे लोग अक्सर नज़रअंदाज कर देते हैं। लंबे समय तक इसे नज़रअंदाज करने से गर्दन पर मैल जमने की वजह से ये काली पड़ी जाती है। जो देखने में ना केवल भद्दी लगती है बल्कि कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बनती है। गर्दन के कालेपन का वैसे तो कई कारण हो सकता है लेकिन ज्यादातर मामलों में ये देखने को मिला है कि ये ज्यादा पसीना आने और धूल-मिट्टी की वजह से होते हैं। अगर आप भी गर्दन के कालेपन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप गर्दन का कालापन दूर कर सकते हैं।

How To Remove Neck Darkness

नींबू और गुलाबजल

एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर नींबू गर्दन के कालेपन को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। नींबू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो टैनिंग दूर करने में सहायक है। इसके लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस और गुलाबजल मिलाएं। अब रूई की मदद से इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर धो लें। गर्दन पर जमा मैल दूर हो जाएगा।

आलू का रस

गर्दन का कालापन दूर करने में आलू का रस भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में आलू का रस निकालें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। फिर इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे धो लें।

कॉफी का पेस्ट

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप कॉफी पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कॉफी में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे गर्दन पर अप्लाई करें। 10 से 15 मिनट बाद इसे धोकर हटाएं।

शहद और नींबू

शहद और नींबू का पेस्ट लगाने से भी गर्दन का कालापन दूर हो सकता है। इसके लिए शहद में नींबू का रस मिलाएं और फिर इस पेस्ट को हल्के हाथों से गर्दन पर लगाएं। इसे कम से कम गर्दन पर ही लगा रहने दें। फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article