लाइफस्टाइल

Teej Shayari in Hindi: तीज की शायरी से दें हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें हरतालिका तीज की शायरी, कोट्स, images

Hartalika Teej Shayari, Teej ki Shayari (तीज शायरी): मौका किसी भी त्योहार का हो, शुभकामना संदेशों में जब शायरी का तड़का लगता है तो बात ही कुछ और होती है। खासतौर पर हरतालिका तीज जैसे पर्व पर शायरी वाले संदेश दिल को छू जाते हैं और रिश्तों में शहद सी मिठास घोलते हैं। तो अगर आप भी किसी अपने को हरतालिका तीज पर बधाई देना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए हैं Hartalika Teej Wishes Shayari, Quotes:

Image

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

Hartalika Teej Shayari, Images: हरतालिका तीज का पर्व हिंदू धर्म की महिलाओं के लिए काफी महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्तियां बनाकर पूजा करती हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, मंगलकामना और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास रखती हैं। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं इस पर्व के रंग को और भी चटक कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी को इस खास उत्सव की शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां देखें हरतालिका तीज की शुभकामना शायरी, कोट्स, इमेजेस हिंदी में:

Teej Shayari | Hartalika Teej Ki Shubhkamnaen

1.हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का

दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का

बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया

हर जन्म में मिलन हो हमारा साथिया।

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

Teej Shayari

तीज शायरी

2. पेड़ों पर झूले

हंसी की फुहार

मुबारक हो आपको

तीज का त्यौहार।

3. आज आया तीज का त्यौहार

सखी सहेली हो जाओ तैयार

हाथों में रचा के पिया के नाम की मेहंदी

और सोलह श्रृंगार!

Teej Shayari for Husband in Hindi

4. मेहंदी से सजे इन हाथों में हरी चूड़ियां खनकती है

तीज के पावन मौके पर सुहागिनें रूप रंग से सजती हैं !

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं !

teej Images

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

5. शिव जी की कृपा होगी

मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,

जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. झूम उठते हैं दिल सभी के

इसके गीतों के तराने से

जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क

बस झूलने के बहाने से

हैप्पी हरतालिका तीज

7. मेहंदी से सजे हाथ

नव-विवाहित की खनकती चूड़ियों

और घेवर की मिठास

मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्यौहार !

teej Shayari 2025

तीज की शुभकामाना शायरी

8. पति-पत्नी का रिश्ता रहे मजबूत,

बना रहे शिव-पार्वती जैसा प्यार,

प्रेम से मनाएं ये हरतालिका तीज का त्योहार

हरतालिका तीज 2025 की हार्दिक बधाई

9. रीत ये रस्में और ये रंगोली,

साजन संग लगें कितनी प्यारी।

शिव–पार्वती सी ये जोड़ी,

सदा बनी रहे यूं ही न्यारी।

Happy Hartalika Teej 2025

10. तीज का त्यौहार आया है खुशियों की सौगात लाया है,

पति-पत्नी के रिश्ते में और भी गहराई लाया है।

Happy Hartalika Teej 2025!

11. सुहागिनें सजें संवरें, झूला झूलें पेड़ों पर,

माता गौरी करें कृपा, जीवन महके फूलों पर।

हरतालिका तीज मुबारक!

12. रिश्तों में मिठास बढ़ाए ये तीज का त्यौहार,

सुहागिनों के जीवन में भर दे खुशियों की बहार।

शुभ हरतालिका तीज!

हरतालिका तीज के मौके पर इन खूबसूरत संदेश और शुभकामनाओं से आप अपने प्रियजनों का दिल जीत पाएंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article