लाइफस्टाइल

Happy Sunday Morning Quotes: रविवार के दिन अपनों को भेजें ये खास गुड मॉर्निंग मैसेज, हैप्पी-हैप्पी होगी सुबह की शुरुआत तो दिन बनेगा खास

Happy Sunday Good Morning Quotes In Hindi: आज संडे है। आज का दिन भगवान सूर्य देव का होता है। वहीं, आज सभी ऑफिस जाने वाले लोगों की छुट्टी भी होती है। ऐसे में एक दूसरे को अगर गुड मॉर्निंग विश करना है तो आपको यहां दिए चुनिंदा गुड मॉर्निंग मैसेज जरूर देखने चाहिए।

Image

good morning messages in hindi

Happy Sunday Good Morning Quotes In Hindi: रविवार का दिन खास होता है। आज हर किसी की छुट्टी होती है। आपकी भी होगी न? आज का दिन देर से शुरू होता है और आलस के साथ घर में खुशियां भी आती हैं। सुबह-सुबह लोग एक कप चाय, अखबार और गुड मॉर्निंग के मैसेज के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। अगर आप भी सुबह-सुबह किसी अपने का दिन खास बनाना चाहते हैं तो आपको उन्हें शुभ सुप्रभात के संदेश भेजने चाहिए। आपका एक मैसेज किसी का दिन खास बना सकता है। यहां से आप गुड मॉर्निंग के मैसेज, कोट्स, शायरी और फोटोज देख सकते हैं।

Good Morning Wishes In Hindi-

1) आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि

खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।

Good Morning

2) समझ नहीं आ रहा आज जागना है या सोना है,

क्योंकि आज काम तो कुछ नहीं होना है,

दोस्तों के साथ घूमना और सैर सपाटा होना है,

रविवार की मस्ती और धमाल ही धमाल होना है।

Good Morning

3) सूरज तू उनको मेरा पैगाम देना,

खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,

जब वो पढ़े प्यार से मेरे इस पैगाम को,

तो उनके चेहरे पे प्यारी सी मुस्कान देना ।

Good Morning

Sunday Quotes In Hindi-

4) हुई सुबह है हुआ सवेरा,

चिड़ियों ने अपना घरौंदा है छोड़ा,

तुम भी झटपट अब उठ जाओ,

गुड मॉर्निंग डियर।

Good Morning

5) ऐ सुबह तुम जब भी आना,

सब के लिये खुशियां लाना,

हर चेहरे पर हंसी सजाना,

हर आंगन में फूल खिलाना।

Good Morning

6) मुस्कुराहट तुम्हीं से मिलती है,

दर्द को राहत तुम्हीं से मिलती है,

रूठना कभी मत ए-दोस्त,

हमें जीने की चाहत आपसे ही मिलती है।

Good Morning

7) आपकी जिंदगी के हर लम्हे में,

शहद के जैसी मिठास हो,

आपका दिन मंगलमय और खुशियों से भरा हो।

Good Morning

Happy Sunday Messages For Friends-

8) भगवान ने पूछा क्या चाहिए,

मैंने कहा

कामयाबी, खुशी,लंबी उम्र

फिर आवाज आई किसके लिए?

मैंने कहा,

जो ये मैसेज पढ़ रहा है उसके लिए !

Good Morning

9) आसमान में इतने तारे हो की,

आसमान न दिखाई दे,

आप की ज़िन्दगी में इतनी खुशिया हो की,

गम न दिखाई दे !

गुड मॉर्निंग डियर !

Good Morning

10) सुबह होने पर जो इंसान सबसे,

पहले याद आता है वो जिंदगी,

का सबसे खास इंसान होता है ।

सुप्रभात डियर।

Good Morning

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article