लाइफस्टाइल

Happy Republic Day 2023 Hindi Quotes, Wishes: खून से खेलेंगे होली..गणतंत्र दिवस पर दमदार कोट्स, जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 26, 2023, 08:09 AM IST

Happy Republic Day 2023 Hindi Quotes, Wishes, Filmy Dialogue In Hindi (गणतंत्र दिवस पर कोट्स): गणतंत्र दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्व में से एक है। 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण देश में संविधान लागू किया गया था। यही वह दिन है जब संपूर्ण भारत एकता, संप्रभुता व समानता के सूत्र में बंध गया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपके लिए शानदार कोट्स, शायरी व डायलॉग्स लेकर आए हैं, इसे पढ़ते ही आपके अंदर देशभक्ति का जज्बा जागृत हो उठेगा।

Image

गणतंत्र दिवस पर कोट्स, विशेज और फिल्मी डायलॉग

KEY HIGHLIGHTS
  • 26 जनवरी को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस।
  • देशभक्ति कोट्स को भेज जगाएं लोगों में देशभक्ति का जज्बा।
  • कुछ इस तरह दें गणतंत्र दिवस की बधाई।

Happy Republic Day 2023 Quotes, Wishes, Filmy Dialogue In Hindi (गणतंत्र दिवस पर कोट्स): खून से खेलेंगे होली...गणतंत्र दिवस पर देश में एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन साल 1950 में पूरे देश में संविधान लागू किया गया था। तथा भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा की सहमति व विचार विमर्श के बाद आज ही के दिन 21 तोपों की सलामी के साथ संविधान लागू किया था। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का दिन है।

गणतंत्र दिवस को भारतवर्ष में एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां हम आपके लिए शानदार कोट्स लेकर आए हैं, जिसे आप अपनों को भेज गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा अपने भाषण की शुरुआत भी इन्हीं कोट्स से कर सकते हैं, यकीन मानिए इन कोट्स को सुनने के बाद लोग आपके मुरीद हो उठेंगे और आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

Happy Republic Day Quotes, Shayari and Filmy Dialogue In Hindi, गणतंत्र दिवस पर कोट्स, शायरी और फिल्मी डायलॉग

Republic Day 2023 Quotes In Hindi, गणतंत्र दिवस पर शानदार कोट्स

- तिरंगा सिर्फ आन या शान नहीं हैए हम भारतीयों की जान है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

- देशभक्ति का मतलब सिर्फ ध्वज को लहराना नहीं हैं, बल्कि अपने देश को मजबूत और सशक्त बनाने में सहायता करना भी हैं।

Republic Day Quotes In Hindi

Republic Day Quotes In Hindi

- अब भी जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है। जो देश के काम ना आये वो बेकार जवानी है।

Republic Day 2023 Patriotic Quotes, Poem In Hindi, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कोट्स, कविताएं और शायरी

- मैं मुल्क की हिफाजत करूंगा ये मुल्क मेरी जान है इसकी रक्षा के लिए मेरा दिल और जान कुर्बान है। जय हिन्द

- अनेकता में एकता ही इस देश की शान है इसीलिए मेरा भारत महान है।

- खून से खेलेंगे होली, अगर वतन मुश्किल में है सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। जय हिन्द

- मेरा हिंदुस्तान महान था, महान है और महान रहेगा।

Republic Day Filmy Dialogue, इन फिल्मी डायलॉग को भेज दें गणतंत्र दिवस की बधाई और लगाएं स्टेटस

- मुझे स्टेट्स के नाम न सुनाई देते हैं न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है वह है।

- ये मुसलमान का खून ये हिंदू का खून, बता इसमें मुसलमान का कौन-सा, हिंदू का कौन सा। भारत माता की जय

- जो अब तक ना खौला, वो खून नहीं पानी है, जो देश के काम ना आये, वो बेकार जवानी है। जय हिन्द

- रिलिजन वाला जो कॉलम होता है, उसमें हम बोल्ड और कैपिटल में इंडियन लिखते हैं।

Happy Republic Day Quotes, रिपब्लिक डे पर शानदार कोट्स

- .बता दो आज इन हवाओं को, जला कर रखो इन चिरागों को, लहू देकर जो ली आजादी, टूटने ना देना ऐसे प्रेम के धागों को।

- भारत के उन वीरो को सलाम, जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान, अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा, लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

Happy Republic Day Quotes

Happy Republic Day Quotes

- देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम, कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, हिन्दुस्तानी हैं हम। Happy Republic Day 2023

- कोई न छोड़ पाए, रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए, दिल एक और एक जान है हमारी, यह हिंदुस्तान शान है हमारी। गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

गणतंत्र दिवस पर आप ऊपर दिए दमदार कोट्स, कविताओं और फिल्मी डायलॉग को भेज बधाई दे सकते हैं व मातृभूमि के प्रति देशभक्ती जागृत कर सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article