लाइफस्टाइल

रकुलप्रीत सिंह ने छोड़ी कॉफी, बताया शरीर पर क्या असर पड़ा; जानिए कैफीन छोड़ने के फायदे

जो लोग रोजाना कई कप कॉफी पीने के आदी होते हैं, उनके शरीर को अचानक कैफीन की कमी महसूस होती है। शुरुआत के कुछ हफ्ते सबसे ज्यादा मुश्किल हो सकते हैं।

Image

रकुल प्रीत सिंह (Photo: Rakul Preet Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कॉफी छोड़ने का फैसला किया था और इससे जुड़ा एक बेहद मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में बताया कि कॉफी छोड़ने के बाद उनके शरीर की क्या हालत हुई है।

वीडियो के कैप्शन में रकुलप्रीत ने लिखा - जाहिर है, कॉफी छोड़ना एक ऐसा फैसला था जिसके बारे में मेरे शरीर से कोई सलाह नहीं ली गई थी। इस वीडियो में वह पहले मुस्कुराती नजर आती हैं और फिर अचानक बिस्तर पर दर्द से दोहरी होती दिखाई देती हैं, जो कॉफी छोड़ने के बाद शुरुआती लक्षणों को बयां करता है।

कैफीन छोड़ने पर शरीर कैसे रिएक्ट करता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग रोजाना कई कप कॉफी पीने के आदी होते हैं, उनके शरीर को अचानक कैफीन की कमी महसूस होती है। शुरुआत के कुछ हफ्ते सबसे ज्यादा मुश्किल हो सकते हैं। इस दौरान लोगों को सिरदर्द, थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी या कॉफी की बहुत ज्यादा तलब महसूस हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: चेहरे पर ये खास चीज जरूर लगाती हैं कियारा आडवाणी

ये लक्षण आमतौर पर कैफीन विदड्रॉल की वजह से होते हैं और अस्थायी होते हैं। जैसे-जैसे शरीर इस बदलाव का आदी हो जाता है, ये परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। तीसरे और चौथे हफ्ते तक शरीर का एनर्जी लेवल संतुलित होने लगता है। लोगों को दिनभर में ऊर्जा के बड़े उतार-चढ़ाव महसूस नहीं होते और उनकी निर्भरता कैफीन पर कम हो जाती है।

नींद और पेट की सेहत पर असर

कैफीन की मात्रा कम करने या इसे पूरी तरह छोड़ने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। जो लोग खासकर दिन के समय या शाम को कॉफी पीते हैं, उन्हें छोड़ने के बाद रात में गहरी और अच्छी नींद आने लगती है। बेहतर नींद से दिनभर मूड अच्छा रहता है और फोकस भी बढ़ता है।

इसके अलावा, जो लोग खाली पेट कॉफी पीने के आदी हैं, उन्हें एसिडिटी, ब्लोटिंग या पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। कॉफी कम करने से पेट की सेहत में भी सुधार देखा जा सकता है, हालांकि यह हर व्यक्ति की डाइट और जीवनशैली पर निर्भर करता है। कुल मिलाकर, कैफीन छोड़ने से लोगों को बेहतर नींद, स्थिर ऊर्जा और अपनी दिनचर्या पर अधिक नियंत्रण महसूस होता है। साथ ही, दांतों में पीलापन आने की समस्या भी कम हो जाती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article