Happy Ram Navami 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: राम भक्तों के लिए आज का दिन बहुत खास है क्योंकि आज रामनवमी है। आज देशभर में रामनवमी के त्योहार को बड़े ही धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसकी धूम बाजारों में देखने को मिल रही है। बाजार में राम नाम के रंग बिरंगे ध्वज लहराते नज़र आ रहे हैं और मंदिरों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। रामनवमी के दिन ही आज से लगभग 8,80,100 वर्ष पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था। रामनवमी के मौके पर मंदिरों हवन का आयोजन किया जाता है और साथ ही कई जगहों पर भंडारे भी कराए जाते हैं। लोग इस खास मौके को अपनों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं लेकिन जो लोग दूर बैठे होते हैं उन्हें मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए रामनवमी की बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी दूर बैठे अपने रिश्तेदारों को रामनवमी की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Happy Ram Navami 2024 Wishes Hindi Shayari
1. जिनका नाम राम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, हमारा दिल से प्रणाम है.
राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

Ram Navmi Wishes in hindi
2. नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा!
राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

Happy Ram Navami Shayari
4. जिनके मन में श्रीराम हैं, भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया, संसार में उसका कल्याण है.
राम नवमी 2024 की बधाई!
5. श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
नवकंज-लोचन, कंज-मुख, कर-कंज पद कन्जारुणम्।।
आपको और आपके पूरे परिवार को
राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
6. क्रोध को जिसने जीता है, जिनकी भार्या हैं सीता,
जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता,
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला, वो हैं पुरुषोतम राम,
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम.
हैप्पी राम नवमी 2024!

ramnavi greetings
7. राम नाम का जो महत्व न जाने,
वो अज्ञानी, वो अभागा है,
जिसके दिल में राम बसे हैं,
वो सुखमय जीवन पाया है.
राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
