लाइफस्टाइल

Happy Ram Navami 2024 Hindi Wishes Images, Messages: राम जी की सवारी, निकली है सज-धज के... आज रामनवमी पर रिश्तेदारों और करीबियों को भेजें ये बधाई संदेश, शायरी और फोटोज

Happy Ram Navami 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: रामनवमी पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ रामनवमी के बधाई संदेश शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप आज अपने करीबियों और दोस्तों को भेजकर खास फील करा सकते हैं।

Image

Happy Ram Navami 2024 Hindi Wishes Images, Messages: आज रामनवमी पर रिश्तेदारों और करीबियों को भेजें ये बधाई संदेश, शायरी।

Happy Ram Navami 2024 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: रामनवमी (Happy Ram Navami 2024) का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। आज यानी 17 अप्रैल को पूरे भारत में रामनवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि त्रेता युग में इसी तारीख पर अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। रामनवमी (Ram Navami 2024) के मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों के साथ भगवान राम के त्योहार को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप ये रामनवमी (Ram Navami)के बधाई संदेश, फोटोज, मैसेजेस, शायरी आदि भेज सकते हैं।

रामवनमी 2024 के बधाई संदेश (Happy Ram Navami 2024 Wishes)

1. आज प्रभु राम ने लिया था अवतार,

जैसे संत सौम्य है रामजी,

वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो,

रामनवमी मुबारक हो

2. जिनके मन में श्री राम है,

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका कल्याण है

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2024 Ram Navami

2024 Ram Navami

3. कर से कर को जोड़कर, श्रीराम को करूं प्रणाम

हर पल श्रीराम का ध्यान धर, सफल हों मेरे सब काम…

रामनवमी की शुभकामनाएं

4. राम जी की सवारी, निकली है सज-धज के,

राम जी की लीला है बेहद न्यारी-न्यारी,

श्री राम का नाम है सदा सुखदायी और हितकारी,

आप सभी को हैप्पी रामनवमी

Ram Navami  Messages

Ram Navami Messages

5. श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।

नवकंज-लोचन, कंज-मुख, कर-कंज पद कन्जारुणम्।।

आपको और आपके पूरे परिवार को

रामनवमी 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

6. क्रोध को जिसने जीता है, जिनकी भार्या हैं सीता,

जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता,

जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला, वो हैं पुरुषोतम राम,

ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम.

हैप्पी रामनवमी 2024

Ram Navami  Shayari

Ram Navami Shayari

7. राम नाम का जो महत्व न जाने,

वो अज्ञानी, वो अभागा है,

जिसके दिल में राम बसे हैं,

वो सुखमय जीवन पाया है.

रामनवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

8. मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम

मैं तुमसे क्या मांगू

ओ जगत के स्वामी

ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू...

जय श्रीराम!

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Ram Navami 2024

Ram Navami 2024

9. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है;

ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है;

आपको एवं आपके परिवार को रामनवमी की शुभकामनाएं

Ram Navami  Wishes

Ram Navami Wishes

10. कर से कर को जोड़कर, श्रीराम को करूं प्रणाम

हर पल श्रीराम का ध्यान धर, सफल हों मेरे सब काम…

रामनवमी की शुभकामनाएं

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article