लाइफस्टाइल

Happy Pongal Wishes: धान की खुशबू, सूर्य का मान.. पोंगल पर सभी को ऐसे दें हार्दिक शुभकामनाएं, देखें हैप्पी पोंगल कोट्स, मैसेज

Happy Pongal Wishes: आज के दिन मकर संक्रांति के साथ भारत के कुछ हिस्सों में पोंगल भी मनाया जाता है। पोंगल प्रकृति और जीवन की नई शुरुआत का संदेश देता है। पोंगल के खास अवसर पर अगर आप भी अपने किसी भाई-बंधु को खास विशेस, मैसेज भेजना चाहते हैं। तो यहां से कॉपी कर सकते हैं, देखें पोंगल के मैसेज, हार्दिक शुभकामनाएं

Image

pongal

Happy Pongal Wishes: पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख फसल उत्सव है, जो प्रकृति, सूर्य देव और किसानों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार नई फसल के आगमन की खुशी का प्रतीक है, जिसमें सूर्य की ऊर्जा, धरती की उर्वरता और पशुधन के योगदान को सम्मान दिया जाता है। पोंगल मेहनत, समृद्धि और प्रकृति के साथ संतुलन का संदेश देता है, इसलिए इसे धन्यवाद और खुशहाली के पर्व के रूप में मनाया जाता है। आज पोंगल है इसी दिन पर मकर संक्रांति भी मनाई जाती है। तो अगर आप पोंगल सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो इस खास दिन पर अपने दिल के करीब वाले लोगों को मैसेज के साथ बधाई देना चाहते हैं। तो आपके लिए ये वाले कॉपी पेस्ट करना बेस्ट हो रहेगा, देखें हैप्पी पोंगल विशेस, हार्दिक शुभकामनाएं, पोंगल पर्व की शुभकामनाएं

Happy Pongal 2026

1.

अन्न, श्रम और प्रकृति का सम्मान,

पोंगल सिखाए जीवन का ज्ञान।

खुशहाली, शांति और समृद्धि से,

भर जाए आपका हर जहान

2.

सूर्य देव का आशीर्वाद मिले अपार,

पोंगल लाए जीवन में सुख-संस्कार।

मेहनत का मधुर फल जब मिलता है,

तभी बनता है जीवन साकार

3.

प्रकृति, परिश्रम और परंपरा,

पोंगल सिखाए जीवन का मंत्रा।

आपको और परिवार को,

Happy Pongal की हार्दिक शुभकामनाएँ

Pongal Wishes in Hindi

4.

सूर्य देव की कृपा से पोंगल का यह पर्व

आपके जीवन में समृद्धि और सुख लाए।

आपको और आपके पूरे परिवार को पोंगल की ढेर सारी शुभकामनाएं।

5.

नई फसल, नई उम्मीद का नाम,

पोंगल करे हर दुःख का विराम।

परिश्रम की पूजा हो जिस दिन,

वही बनता है जीवन का मुकाम

6.

खेतों में लहराए हरियाली,

मन में बसे खुशियों की डाली।

पोंगल दे सुख और संतोष,

जीवन में बनी रहे हर पल खुशहाली

Pongal Ki Hardik Shubhkamnaye

7.

सूरज की किरणें बनें सहारा,

मेहनत का फल हो प्यारा-प्यारा।

पोंगल दे जीवन को दिशा नई,

हर सपना हो सच तुम्हारा

8.

पोंगल सिखाए श्रम का मूल्य,

अन्नदाता का सच्चा मूल।

सादगी में भी सुख छुपा है,

यही जीवन का असली उसूल

9.

उबालता दूध, उमंग अपार,

पोंगल लाए खुशियों की बहार।

प्रकृति संग जो चलता है,

वही पाता जीवन का सार

10.

मिट्टी से जन्मे जीवन के रंग,

अन्न से चलता हर एक ढंग।

पोंगल दे शांति और समृद्धि,

जुड़ा रहे परिवार हर संग

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article