लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2023 Day 3 Hindi Wishes: जगत की पालनहार माता चंद्रघंटा..., नवरात्रि के तीसरे दिन करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 24, 2023, 06:11 AM IST

Happy Navratri 2023 Day 3 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: नवरात्रि का तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। मां का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इस अवसर पर आप अपने मित्रों, करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके कल्याण की कामना कर सकते हैं।

Image

Happy Navratri 2023 Day 3 Hindi Wishes: जगत की पालनहार माता चंद्रघंटा..., नवरात्रि के तीसरे दिन करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Happy Navratri 2023 Day 3 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। लोकवेद के अनुसार माता चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियां सुनाई देती हैं। ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं। विद्यार्थियों के लिए मां साक्षात विद्या प्रदान करती है। वहीं, देवी साधक की सभी प्रकार से रक्षा करती है। इस अवसर पर आप अपने मित्रों, करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके कल्याण की कामना कर सकते हैं।

Chandraghanta Devi Mantra चंद्रघंटा देवी मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Happy Navratri 2023 Day 3 Hindi Wishes Images

मां करती सबका उद्धार है

मां करती सबकी बेड़ा पार है,

मां सबके कष्टों को हरती है,

मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई,

होगी अब मन की हर मुराद पूरी,

हरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई,

नवरात्रि की शुभकामनाएं

Navratri 2023 Day 3 Quotes

क्या पापी, क्या घमंडी,

माँ के दर पर सभी शीश झुकाते हैं,

मिलता है चैन तेरे दर पे मैया,

झोली भरके सभी जाते हैं।

हैप्पी 2023 शुभ नवरात्रि

माँ वरदान मत देना हमें,

बस थोडा सा प्यार देना हमें,

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,

एक बस यही आशीर्वाद देना हमें।

पग-पग में फूल खिले,

खुशी आपको इतनी मिले,

दुखों से कभी ना हो आपका सामना,

यही है नवरात्रि की शुभकामना।

चाँद की चाँदनी, बसंत की बहार,

फूलों की खूशबू अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्यौहार,

सदा खुश रहे आप और आपका परिवार।

देवी के कदम आपके घर में आये,

आप खुशहाली से नहाए,

परेशानियाँ आपसे आँखें चुराएँ,

नवरात्रि की आपको शुभकामनाएं।

Maa Chandraghanta Wishes Images, status, messages

लक्ष्मी का हाथ हो,

सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो,

और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो….

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

लाल रंग से सजा माँ का दरबार,

आनंदित हुआ मन महक हुआ संसार,

अपने पावन क़दमों से माँ आए आपके द्वार,

मुबारक हो आपको नवरात्रि का ये त्यौहार।

आया है माँ दुर्गा का त्यौहार,

आपके परिवार पर सदा कृपा बनाये रखे,

यही है दुआ हमारी नवरात्रि के पावन अवसर पर।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article