लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2023 Day 2 Wishes: मां ब्रह्मचारिणी का है नवरात्रि का दूसरा दिन, देवी दुर्गा के इन मंत्रों, कोट्स व शायरी से दें शुभ नवरात्रि की मंगलकामनाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 23, 2023, 06:47 AM IST

Happy Navratri 2023 Day 2 Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि (Happy Navratri 2023) का आरंभ हो चुका है। भारत में ये चैत्र नवरात्रि 9 दिनों तक बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस अवसर पर आप भी (Happy Navratri 2023 Day 2 Wishes) मैसेज, कोट्स, शायरी से दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शुभकामनाएं भेजें।

Image

Happy Navratri 2023 Day 2 Wishes Quotes in Hindi

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते.

चैत्र नवरात्रि की आप सभी को शुभकामनाएं !

शेर पर सवार होकर आईं मां अंबे

सभी के लिए लाईं खुशियों का वरदान

घर-घर में विराजी अंबे मां, सबकी जगदंबे मां.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !

Maa Brahmacharini Mantra

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो

मां सरस्वती का हरदम साथ हो

गणेश जी का घर में निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.

आपको चैत्र नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं !

मां दुर्गा आएं आपके द्वार कुमकुम भरे कदमों से

सुख-संपत्ति के साथ मिले आप सभी को खुशियां अपार.

हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2023 !

Happy Navratri 2023 Day 2 Quotes in Hindi

मां की आराधना का ये पर्व है

मां के 9 रूपों की भक्ति का ये पर्व है

बिगड़े काम बनाने का ये पर्व है

दिल में भक्ति का दिया जलाने का ये पर्व है.

शुभ हो चैत्र नवरात्रि !

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकमानाएं!

सारी दुनिया है जिनकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल.

शुभ चैत्र नवरात्रि !

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article