लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri, Maha Navami Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि की महा नवमी को बनाएं स्पेशल, अपनों संग शेयर करें ये विशेज, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2024, 08:09 AM IST

Chaitra Navratri, Maha Navami Wishes in Hindi: आज चैत्र नवरात्रि की महा नवमी है। ऐसे में इन खास संदेशों के जरिए अपनों के दिन को स्पेशल बनाने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश, मंत्र।

Image

Maha Navami

Chaitra Navratri, Maha Navami Wishes in Hindi: आज का दिन मां दुर्गा के भक्तों के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि आज महा नवमी है। महा नवमी पर दुर्गा माता के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से माता की आराधना करने से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। महा नवमी के शुभ अवसर पर कुछ लोग हवन पूजन करते हैं। इसके साथ ही कन्या पूजन भी करते हैं। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। महानवमी के मौके पर लोग एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेश शेयर कर बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को महा नवमी की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स, विशेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Chaitra Navratri, Maha Navami Wishes in Hindi

होकर सिंह पर सवार माता आई है

था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है

कोई गम ना आये मेरी जिंदगी में

खुशियाँ नसीब हो आपकी जिन्दगी में

महानवमी की बधाई

Maha Navami Wishes in hindi

Maha Navami Wishes in hindi

है चारों और माता के चर्चे हजार

आओ सब मिलकर चलें दरबार

कृपा माँ की हम पर होने लगी

जंगमग ज्योति माँ तेरी जगने लगी

महानवमी की शुभकामनाएं

इस दुर्गा नवमी पर मां दुर्गा,

आपको शांति, संपत्ति और शक्ति दें

अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि दें,

मां दुर्गा की कृपा से आपकी हर मुराद पूरी हो

महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Maha Navami Shayari

Maha Navami Shayari

जगत की पालनकर्ता हैं मां,

मुक्ति का परम धाम है मां,

हमारी शक्ति का आधार है मां,

हम सब की रक्षा अवतार हैं मां

महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

शेरों वाली मैया के दरबार में,

दुःख-दर्द मिटाए जाते हैं,

जो भी दर पर आते है,

शरण में लिए जाते हैं

महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मां दुर्गा की असीम कृपा से आप सबका,

जीवन सदा हंसता-मुस्कुराता रहे,

इसलिए प्रेम से बोलो जय माता दी।

महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मैया बुलाले नवराते में,

नाचेंगे हम सब जगराते में,

मां की मूरत बस गई आंखों में,

नाचेंगे हम सब जगराते में...

महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

जन्म-जन्म हाथ सर पर आपका रहे

जीवन में मेरे सदा सुख की धारा बहे

सुहाना प्यारा पर्व माँ का आया है

हमारे लिए हजारों खुशियाँ लाया है

महानवमी की बधाई

क्या है पापी क्या है घमंडी

माँ के दर पर सभी शीश झुकाते

मिलता है चैन तेरे दर पे मैया

झोली भरके सभी है जाते

दुर्गा नवमी की हार्दिक बधाई

Maha Navami Messages

Maha Navami Messages

सच्चा है माँ का दरबार

मैया सब पर दया करती समान

मैया है मेरी शेरों वाली

शान है माँ की बड़ी निराली

हैप्पी महानवमी

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी

करते हे हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से विनती

की आपकी हर मनोकामना हो पूरी

हैप्पी महानवमी

जग सारा है माँ तेरे चरणों में

रखना सदा हमे अपनी शरण में

सर पर हम रखें चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं माता के फूल

शुभ दुर्गा नवमी

दिल मेरा झूमे माता के दरबार में

मैं तो हुई दीवानी माता के प्यार में

अब मुझको नहीं टेंशन कल होगा क्या

क्योंकि हर पल बरसे मुझ पर माँ की दया

दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं

हर पल ख़ुशी कदम चूमे

दुर्गा नवमी में हम सब मिलकर झूमे

हो न कभी आपका दुःख से सामना

यही है आपको महानवमी की शुभकामना

माँ दुर्गा आई आपके द्वार

करके आई माता 16 श्रृंगार

आपके जीवन में न आये कभी हार

हमेशा रहे सुखी आपका ये परिवार

हैप्पी दुर्गा नवमी

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article