Happy first karwa chauth wishes quotes in hindi ( पहले करवा चौथ की शुभकामनाएं): शादी के बाद पहला करवा चौथ (First Karwa Chauth) हर कपल के लिए स्पेशल होता है, जब दोनों ही ओर से जन्म जन्म के बंधन की प्रार्थना की जाती है। पहले करवा चौथ का उत्साह अलग ही होता है। नई चूड़ियां, मेंहदी की महक, सोलह श्रृंगार और दिल में सजी ढेरों उम्मीदें इस दिन को खास बना ही देते हैं। प्यार, समर्पण के प्रतीक इस पर्व को आप या आपके कोई करीबी पहली बार मना रहे हैं तो ये हैपी फर्स्ट करवा चौथ विशेज, पहले करवा चौथ की बहुत बहुत बधाई संदेश आदि आप शेयर कर सकते हैं।
First Karwa Chauth Wishes in Hindi (पहले करवा चौथ की बधाई)
1. ना भूख की परवाह, ना प्यास की फिक्र,
पहला करवा चौथ है और बस साजन का जिक्र।
।।पहले करवा चौथ की शुभकामनाएं।।

हैप्पी करवा चौथ
2. सोलह श्रृंगार से सजी दुल्हन जैसी लगती हूं,
पहले करवा चौथ पर तुझसे और मोहब्बत करती हूं।
।।हैप्पी करवा चौथ 2025।।
3. तेरे नाम की मेंहदी, तेरे नाम का व्रत,
पहले करवा चौथ पर बस तेरा ही जिक्र।
Happy First Karwa Chauth 2025
4. करवा चौथ का पहला त्योहार है प्यारा,
साजन का चेहरा लगे सबसे न्यारा।
हर जन्म तेरे संग बीते, यही है सपना हमारा।
।।पहले करवा चौथ की शुभकामना।।
First Karwa Chauth Wishes In Hindi
5. चांद को देखूं तो तेरा चेहरा नजर आए,
पहले करवा चौथ पर ये प्यार और गहराए।

पहले करवा चौथ की शुभकामनाएं
6. पहला करवा चौथ है मेरा, पहली दुआ तेरे नाम की,
हर जन्म में मिले तू ही, यही है आस है दिल की।
First Karwa Chauth Wishes In Hindi
7. करवा चौथ का ये पहला व्रत,
दिल में सजी है तेरी सूरत।
हर जन्म में तू मेरा साथी बने,
बस यही है मेरी सच्ची मन्नत।
8. आज का दिन है तेरे नाम,
हर सांस में है तेरा पैगाम,
पहला करवा चौथ है मेरे साजन,
बस तेरा चेहरा है मेरा अरमान।
