लाइफस्टाइल

Karva Chauth 2025 Ki Shubhkamnaye (करवा चौथ की शुभकामनाएं) : करवा चौथ पर शायरी में भेजें अपने दिल की बात, यहां पढ़ें करवा चौथ के शुभकामना संदेश

Karwa Chauth ke Shubhkamnaye Sandesh (करवा चौथ के शुभकामना संदेश) 2025: करवा चौथ का त्यौहार ऐसे तो बहुत ही खास होता है। लेकिन इसको और भी खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को इस रोमांटिक तरीके से विश कर सकते हैं। यहां पढ़ें करवा चौथ की रोमांटिक विशेज फॉर पार्टनर...

Image

happy karwa chauth Wishes

Karwa Chauth Ki Shubhkamnaye (करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं) 2025: भारत में रिश्तों और परंपराओं का अपना एक अलग ही रंग है, करवा चौथ भी इन्हीं रंगों में से एक है। यह एक ऐसा त्योहार है जो पति-पत्नी के गहरे प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कठोर उपवास करती हैं। यदि आप इस अवसर को और भी खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को करवा चौथ की शुभकामनाएं कुछ इस अंदाज में दे सकते हैं। तो बोरिंग शुभकामनाएं छोड़ यहां पढ़ें करवा चौथ की ट्रेंडी और रोमांटिक विशेज हिंदी में....

Happy Karwa Chauth 2025 Wishes In Hindi

1. करवा चौथ का है आज त्योहार,

सजन के इंतज़ार में सजती हर नार,

चाँद की पूजा और साजन का प्यार,

यही है करवा चौथ का सच्चा उपहार।

।।हैप्पी करवा चौथ 2025।।

2. आज का दिन है प्यार का इज़हार,

करवा चौथ लाया है रिश्तों में बहार,

चाँद से पहले देखूं मैं तेरा चेहरा,

बस यही है मेरी हर बार की दुआ बारंबार।

।।करवा चौथ की मुबारकबाद।।

karwa chauth wishes in hindi

karwa chauth wishes in hindi

3. जब तक साँसें हैं, तेरा ही नाम रहेगा,

दिल की हर धड़कन में तेरा पैगाम रहेगा।

करवा चौथ पर बस इतना वादा है मेरा,

हर जन्म तू ही मेरा अरमान रहेगा।

।।करवा चौथ की शुभकामनाएं।।

4. मेहंदी से सजे हैं हाथ और दिल में है अरमान,

साजन की लंबी उम्र की कामना करती हूं भगवान।

।करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज

5. करवा चौथ की रात बड़ी प्यारी,

चमक रहा है चाँद संग सजन की सवारी।

हर दुआ में बस तेरा नाम लूं मैं,

यही है मेरी सच्ची प्रार्थना सारी।

करवा चौथ विशेज

करवा चौथ विशेज

6. उम्र तुझे मेरी भी लग जाए,

काश तेरी सांस मुझमें बस जाए।

करवा चौथ है बहुत सुहाना,

गर मैं रुठुं तो तुम मनाना।

Happy Karwa Chauth Dear Husband

7. व्रत रखा है तेरी लंबी उम्र के लिए,

प्यार से सजी हूँ सिर्फ तेरे लिए।

ना चाहूं सोना, ना चाँदी,

बस तू सलामत रहे हर पल मेरे लिए।

Karwa Chauth shubhkamnaye in Hindi

8. करवा चौथ पर सजी है सोलह श्रृंगार की रानी,

चाँद का इंतज़ार करे हर सुहागन दीवानी।

प्यारा साजन मिले हर जन्म में,

यही है हर सजनी के दिल की कहानी।

।।हैप्पी करवा चौथ माई लव।।

9. हमारा प्यार यूं ही हर रोज बढ़ता रहे,

करवा चौथ की आपको हार्दिक शुभकामनाएं प्रिऐ।

10. करवा चौथ की रात है चांदनी भरी,

तेरे बिना अधूरी हर खुशी है मेरी।

।।हैप्पी करवा चौथ 2025।।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article