आज देशभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। पिता और बच्चे के बीच के रिश्ते सा प्यार और किसी से नहीं की जा सकती है। ये दिन पिता के अथाह प्यार, त्याग और संघर्ष को समर्पित होता है। बच्चों के लिए उनके पिता सुपरहीरो होते हैं, जो हर मुश्किल में साथ देते हैं, तो घर को प्रेम के साथ बनाते हैं। वैसे तो ये दिन सालों साल बाद भी हर पिता के लिए खास होता है, लेकिन पहली पहली बार वाले फादर्स डे का जश्न मनाने की बात ही कुछ और है। ऐसे में आपके जानने में भी कई लोग होंगे, जो इस साल अपना पहला फादर्स डे मना रहे होंगे। तो ऐसे प्यारे प्यारे डैड्स के साथ शेयर करने के लिए बेस्ट हैं ये हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे विशेज, कोट्स.. जो उनके चेहरे पर खुशियां बिखेर देंगे।
Happy First Father's Day Wishes in Hindi
1. पहली बार 'डैडी' बनकर,
तुमने दिल जीत लिया है।
हमारी दुनिया को तुमने,
खुशियों से भर दिया है

Father's Day Quotes
2. तुम्हारी वो पहली नज़र जब,
बच्चे को देखकर खिल उठे।
लगा जैसे फूलों ने मुस्काकर,
खुशबू से दिल भर दिया हो
3. नींद भरी आँखों में भी जब,
बच्चे को देखकर तुम मुस्काए।
लगा जैसे चाँद ने धरती को,
अपनी चांदनी से नहला दिया हो

Happy Father's Day
First Time Dad Shayari
4. तुम्हारे सीने से लगकर जब,
वो चुपचाप सो जाता है।
लगता है तेरी बाहों में ही,
उसे सारी दुनिया का आसरा मिल गया
5. कल तक जो तुम एक 'बेटे' थे,
आज 'पिता' बन गए हो।
बेस्ट बेटे थे अब तुम बेस्ट पापा कहलाए हो..

Happy Father's Day 2025
6. डायपर बदलना भी,
एक कला लगने लगा है।
पापा बनने के बाद तो,
हर छोटी चीज महान लगती है
Shayari For Father's Day
7. पहले फादर्स डे की बधाई हो,
नए पापा हर खुशियाँ तुम्हारे कदम चूमें,
हमेशा यही दुआ हमारी हो..

Happy First Father's Day
8. तुम्हारे हाथों अब छोटो हाथ,
तुम्हारी गोद में है एक नन्ही सी जान,
पहले फादर्स डे पर कहती हूं,
तुम बनोगे पापा महान
Happy Father's Day Quotes
9. पहली बार पापा बनकर,
तुमने खुद को नया पाया।
देखो कैसे ये छोटा सा इंसान, तुम्हारी दुनिया बदल गया
10. पहली बार 'पापा' कहलवाने का एहसास,
खुशियों से भर देता है दिल को हज़ार बार।
तुम्हारा ये पहला फादर्स डे, हो खास, हो प्यारा, यही है हमारी आस
