लाइफस्टाइल

Happy Children's Day 2022 Hindi Shayari: इन शायरियों को भेज दें बाल दिवस की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 08:46 AM IST

Happy Children's Day 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages (बाल दिवस पर शायरी): बाल दिवस के अवसर पर देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस मौके पर हम आपके लिए चिल्ड्रंस डे पर शानदार शायरियां लेकर आए हैं, जिसे अपने दोस्तों को भेज आप बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Happy Children's Day 2022 Hindi Shayari: इन शायरियों को भेज दें बाल दिवस की शुभकामनाएं

Happy Children's Day 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: यूं तो बच्चे हमेशा ही प्यारे लगते हैं, उनका निश्क्षल स्वभाव, भोलापन, नटखट शैतानियां मनमोह लेती हैं। भारत में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस (Childrens Day) के रूप में मनाया जाता है। चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे, बच्चों को भी उनसे बेहद लगाव (Childrens Day Wishes) था। वह अक्सर अपना खाली समय बच्चों के साथ बिताया करते थे। बच्चों के लिए यह दिन बेहद खास होता है।

इस दिन को लेकर बच्चे काफी उत्साहित होते हैं। इस दिन देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। बच्चों को गिफ्ट्स और मिठाई दिया जाता है। बाल दिवस के अवसर पर हम आपके लिए शानदार शायरी लेकर आए हैं, जिसे अपने दोस्तों व बच्चों को भेज कुछ खास अंदाज में चिल्ड्रंस डे (Childrens Day Wishes In hindi) की बधाई दे सकते हैं।

Children's Day 2022 Wishes, Shayari In hindi

हर खेल में साथी थे,

हर रिश्ता निभाना था,

गम की जुबान होती थी,

ना ज़ख्मों का पैमाना था!

Happy Childrens Day 2022

Childrens Day Wishes, Shayari In Hindi

Childrens Day Wishes, Shayari In Hindi

माँ की कहानी थी,

परियों का फ़साना था,

बारिश में कागज़ की नाव थी,

हर मौसम सुहाना था!

Happy Childrens Day 2022

चाचा का हैं जन्मदिवस सभी बच्चे आएँगी,

चाचा जी को गुलाब फूल देकर

सारा समां महकाएंगे

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Childrens Day Shayari

Childrens Day Shayari

अब तक हमारी उम्र का बचपन नहीं गया

घर से चले थे जेब के पैसे गिरा दिए

- नश्तर खानकाही

बच्चों के छोटे हांथो को चांद सितारे छूने दो,

चार किताबें पढ़कर ये भी हम जैसे हो जाएंगे

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Childrens Day Wishes Images

Childrens Day Wishes Images

भूक चेहरों पे लिए चाँद से प्यारे बच्चे

बेचते फिरते हैं गलियों में ग़ुबारे बच्चे

- निदा फाजली

एक हाथी एक राजा एक रानी के बग़ैर

नींद बच्चों को नहीं आती कहानी के बग़ैर

- बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Childrens Day Quotes

Childrens Day Quotes

किताबों से निकल कर तितलियाँ ग़ज़लें सुनाती हैं

टिफ़िन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है

बाल दिवस की शुभकामनाएं

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article