लाइफस्टाइल

Hanuman Jayanti 2025 Shayari in Hindi: बजरंगबली के भक्तों को शायराना अंदाज में दें शुभकामनाएं, यहां देखें हनुमान जयंती की बधाई शायरी

Hanuman Jayanti 2025 Shayari in Hindi, Sanskrit, Calligraphy Banner Design, Vector, Typography in 2 Lines: हनुमान जयंती के मौके पर पूरे विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बुरी बलाएं हमेशा दूर ही रहती हैं। हनुमान जयंती के खास मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं।

Image

Hanuman Jayanti Shayari Wishes in Hindi (हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं शायरी)

Hanuman Jayanti 2025 Shayari in Hindi, Sanskrit in 2 Lines: भगवान हनुमान हिंदुओं के बहुत बड़े आराध्य हैं। करोड़ों हिंदुओं की आस्था बजरंगबली से जुड़ी है। हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त और सबसे अच्छा मित्र माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी भगवान हनुमान जयंती पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जा रही है। बजरंग बली के मंदिरों की सजावट देखते ही बनती है। हनुमान जयंती के खास मौके के लिए उनके भक्त भी भक्ति के रंग पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। मान्यता है कि हनुमान जयंती के मौके पर पूरे विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बुरी बलाएं हमेशा दूर ही रहती हैं। हनुमान जयंती के खास मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी किसी अपने को इस खास दिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखें हनुमान जयंती की शुभकामना शायरी:

1. बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,

दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,

रामजी के चरणों में ध्यान होता है,

आपके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है।

Happy Hanuman Jayanti!

2. करो कृपा मुझ पर है हनुमान,

जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम।

जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,

हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।

Happy Hanuman Jayanti 2025

3

Hanuman Jayanti 2025 Wishes Shayari

3. जिनको श्रीराम का वरदान है,

गदा धारी जिनकी शान है,

बजरंगी जिनकी पहचान है,

संकट मोचन वो हनुमान है

4. जिनके मन में है श्रीराम,

जिनके तन में हैं श्री राम।

जग में सबसे हैं वो बलवान,

ऐसे प्यारे मेरे हनुमान।

जय श्रीराम जय हनुमान

5. हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे

करते तुम भक्तों के सपने पूरे

मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे

राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।।

Happy Hanuman Jayanti 2025

6. बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है

दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है

राम जी के चरणों में ध्यान होता है

इनके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है

4

Happy Hanuman Jayanti 2025

7. आया जन्म दिवस श्रीराम भक्त वीर हनुमान का

माता अंजनी के लाल का पवन पुत्र हनुमान का

सब मिलकर बोलो जयकार वीर हनुमान का

सबको बधाई हो जन्म दिवस राम भक्त श्री हनुमान का

Wish you Happy Hanuman Jayanti 2025

8. जन्म दिवस है आज राम भक्त हनुमान का,

पवन पुत्र, बजरंग बली भगवान का,

मिल कर करो गुणगान उस बलवान का।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

9. आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,

अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का।

लगाओ सब मिलकर जयकारा हनुमान का,

सबको शुभ हो जन्मदिवस भगवान का।

Happy Hanuman Jayanti

10. हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,

करते तुम भक्तों के सपने पूरे

मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे

राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

5

Hanuman Jayanti 2025 Wishes Shayari

11. फाड़ सीना,हृदय में राम दिखलाया,

यूं ही नहीं बजरंगी, हनुमान कहलाया।

Happy Hanuman Jayanti

12. जिनको श्रीराम का वरदान है,

गदा धारी जिनकी शान है,

बजरंगी जिनकी पहचान है,

संकट मोचन वो हनुमान है

Happy Hanuman Janmotsav

बजरंगबली की भक्ति के रंग में रंगे इन शुभकामना शायरी संदेशों के जरिए आप अपने दोस्त, सहकर्मी, परिवार और करीबियों को हनुमान जयंती की बधाई दे सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article