लाइफस्टाइल

Hanuman Jayanti Bhog Recipe: हनुमान जी को पसंद हैं ये 3 पीले पकवान, जानें हनुमान जयंती स्पेशल भोग थाली की रेसिपी हिंदी में

Hanuman Jayanti Bhog Recipes In Hindi: आज हनुमान जयंती है और इस खास मौके पर हनुमान भक्त अपने भगवान की पसंद के पकवान बनाते हैं और बाद में इसे ही प्रसाद के रूप में भोग लगाते हैं। यहां से आप हनुमान जी को भोग लगाने वाले प्रसाद की रेसिपी जान सकते हैं।

Image

Hanuman Jayanti 2025 Special Bhog Prasad Recipes In Hindi

Hanuman Jayanti Bhog Recipes In Hindi: आज तो हनुमान जयंती की धूम मची है। हर तरह जय श्री राम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। घर हो या मंदिर हर जगह, हनुमान जन्मोत्सव का ही कार्यक्रम चल रहा है। इस खास दिन पर हनुमान जी के फेवरेट पकवान और मिठाईयां बनाई जाती हैं। इन्हें बजरंगबली को प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। अगर आप भी अपने भगवान के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं और भोग की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो यहां से मदद ले सकते हैं। यहां बूंदी, बेसन के लड्डू और इमरती की रेसिपी मौजूद है।

Happy Hanuman Jayanti Bhog Prasad Recipe, Ingredients In Hindi-

बूंदी

boondi recipe in hindi

boondi recipe in hindi

भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए आप अगर बूंदी बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी देखें। बूंदी बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाशनी बनानी होती है। फिर एक दूसरी कढ़ाई में बेसन, बेकिंग सोडा और नमक का घोल छान लेना है। जब बूंदी फ्राई हो जाए तो आपको इसे चाशनी में डालकर छोड़ देना है। बजरंगबली की फेवरेट पीली और रसीली बूंदी तैयार है।

बेसन लड्डू

besan ladoo recipe in hindi

besan ladoo recipe in hindi

अगर आपको अपने बजरंगबली को बेसन के लड्डू का भोग लगाना है तो आपको सबसे पहले बेसन को घी में भून लेना होगा। इसके बाद आप इसमें काजू-बादाम भून लें। फिर हल्का हल्का पानी डालें, जिससे बेसन दानेदार हो जाए और फिर आखिर में गैस बंद कर दें। अब आपको इस मिश्रण को लड्डू का आकार देना है और आपके बेसन के लड्डू तैयार हैं।

इमरती

imarti recipe in hindi

imarti recipe in hindi

हनुमान जी को इमरती काफी पसंद है। इमरती बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को पीस लेना है और इसमें रंग मिलाना है। अब तीन चार घंटे इसे ऐसे ही छोड़ दें और अलग बर्तन में चाशनी बना लें। अब गर्म घी में इमरती तलें। और जब ये कुरकुरी हो जाए तो इसे चाशनी में डुबो दें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article