लाइफस्टाइल

Hairstyles For Karwa Chauth 2024: 5 आसान और झटपट बन जाने वाले हेयरस्टाइल, जिन्हें आप कर सकती हैं करवाचौथ के दिन ट्राई

Hairstyles For Karwa Chauth 2024: आज करवाचौथ के दिन हैं। ऐसे में महिलाएं अपने श्रृंगार के लिए अलग-अलग टिप्स और डिजाइन ढूंढ रही हैं। आज हम इन्ही की मदद करने के लिए सबसे आसानी से बनने वाले हेयरस्टाइल लेकर आए हैं। इन हेयरस्टाइल को ट्राई करके आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।

Image

5 Easy Hairstyles For Karwa Chauth 2024

Hairstyles For Karwa Chauth 2024: करवाचौथ के पूजा की काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। सुहागिन महिलाएं अपनी साड़ी से लेकर मेकअप तक, सब फाइनल कर चुकी हैं। ऐसें में बात फंसती है हेयरस्टाइल पर। कुछ महिलाओं को खुले बाल पसंद आते हैं तो कुछ को बंधे हुए। लेकिन करवाचौथ के लिए इन दोनों ही तरीकों से बाल बनाकर सुंदर कैसे दिखा जाए, ये भी एक कला है। आज हम आपको 5 ऐसे आसान हेयरस्टाइल बताएंगे, जिसे आप 5 से 10 मिनट में ट्राई कर पाएंगी। इन पांच हेयरस्टाइल में से आप अपनी पसंद की हेयरस्टाइल को करवाचौथ के दिन कैरी कर सकती हैं।

Hairstyle For Karwachauth / 5 Easy Hairstyles / Quick Hairstyle -

ponytail hairstyle for karwachauth

ponytail hairstyle for karwachauth

अगर आप बाल खूले नहीं रखना चाहती हैं या फिर आपका ब्लाउज हैवी है तो आपको पोनीटेल वाले हेयरस्टाइल ट्राई करने चाहिए। पोनीटेल बनाकर आप अपने बालों में गजरा या स्टोन भी लगा सकती हैं। सबसे बेस्ट ये होगा कि आप पोनीटेल को कर्ल कर लें।

gajra hairstyle for karwachauth

gajra hairstyle for karwachauth

करवाचौथ पर गजरा हेयरस्टाइल सबसे बेस्ट लगता है। इसे बनाने में आपको 5 मिनट से ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आप बड़ी आसान से स्लिक बन बनाकर उनपर गजरा लगा सकती हैं। अब ये आपकी च्वाइस है कि आपके गजरे से पूरे जुड़े के कवर करना है या फिर आधा ही लगाना है।

messy bun hairstyle for karwachauth

messy bun hairstyle for karwachauth

अगर आपको मेसी बन पसंद आते हैं तो आप साड़ी या लहंगे के साथ इसे ट्राई कर सकती हैं। ये आसानी से बन जाते हैं। वहीं, इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको बन में कोई जूलरी या फूल लगाने चाहिए।

braid hairstyle for karwachauth

braid hairstyle for karwachauth

ब्रेड हेयरस्टाइल भला किसे पसंद नहीं आती। आप गजरा या बिना गजरा के भी वॉल्युम वाले ब्रेड बना सकती हैं। ये सूट हो साड़ी, हर आउटफिट पर जचेगा और आपको सुंदर दिखाएगा।

open hair hairstyle

open hair hairstyle

अगर आपको करवाचौथ पर खुले बाल रखने हैं तो आप इस हेयरस्टाइल को कैरी कर सकती हैं। ऐसे हेयरस्टाइल के साथ गजरा लगाकर आपको नई दुल्हन जैसा लुक मिल सकता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article