Good Morning Wishes: सुबह सवेरे उठकर अपनों को यूं दें मकर संक्रांति से लेकर माघ बिहू, पोंगल की शुभकामनाएं, देखें गुड मॉर्निंग बधाई संदेश
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Jan 15, 2026, 05:53 AM IST
Good Morning Wishes, Makar Sankranti, Bihu, Pongal Wishes in Hindi: आज 15 जनवरी को भारत में मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू तीनों मनाए जा रहे हैं। इस खास अवसर पर अगर आप भी अपने प्रियजनों को सुबह सुबह गुड मॉर्निंग वाले मैसेज के साथ इन त्योहारों की बधाई देना चाहते हैं। तो ये वाली विशेस, कोट्स व्हाट्सएप पर भेजी जा सकती है।
Good Morning Makar Sankranti, Bihu, Pongal wishes
Good Morning Wishes, Makar Sankranti, Bihu, Pongal Wishes in Hindi: आज मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू तीनों का ही त्योहार भारत के अलग अलग हिस्सों में मनाया जा रहा है। इस साल दो तिथियों के कारण लोगों को दो दिन इन त्योहारों को सेलिब्रेट करने का मौका मिला। ये तीनों ही त्योहार नई शुरुआत, नई फसल और सूर्य का चक्र पूरा होने का प्रतीक हैं। अब त्योहार कोई भी हो लेकिन उसकी खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन त्योहारों की खुशी में अपने प्रियजनों को आज गुड मॉर्निंग वाले मैसेज के साथ साथ बधाई संदेश भी देना चाहते हैं। तो फिर आप ये वाली हैप्पी मकर संक्रांति, माघ बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं और हैप्पी पोंगल विशेस को कॉपी पेस्ट करके भेज सकते हैं।
Good Morning Happy Makar Sankranti
1. सर्दी जाए, धूप मुस्काए,
खुशियों की बहार साथ लाए
मकर संक्रांति के इस पावन दिन,
हर सपना साकार हो जाए
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
2. पतंगों की उड़ान संग सपने उड़ें,
हर मुश्किल से आगे हम बढ़ें।
मकर संक्रांति लाए जीवन में रंग,
हर पल हो मीठा तिल-गुड़ सा संग
हैप्पी मकर संक्रांति 2026

Good Morning Happy Makar Sankranti (1)
3. मंदिर की घंटी संग पूजा की थाली
उत्तरायण में दिखी सूरज की लाली
जीवन में आए खुशियों की हरियाली
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।
मकर संक्रांति की बधाई
4. सूर्य देव का रथ आपके द्वार आए,
ढेर सारी खुशियाँ और समृद्धि लाए,
दूर हो जाए अंधेरा आपके जीवन से,
हर दिन सुनहरी रोशनी से जगमगाए
Makar Sankranti Good Morning

Good Morning Happy Makar Sankranti (2)
Happy Pongal Wishes in Hindi
5. नई फसल संग नई उम्मीद,
पोंगल दे जीवन को नई जीत।
सूर्य देव का मिले आशीर्वाद,
हर मुश्किल हो जाए पराजीत
Happy Pongal Wishes 2026
6. उबालें दूध, उछले उल्लास,
पोंगल लाए खुशियों की मिठास।
परिवार संग मनाएँ यह पर्व,
हर दिन बने खुशियों का प्रयास
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं

Pongal
7. नई फसल, नई शुरुआत,
पोंगल लाए खुशियों की सौगात।
मेहनत का सम्मान करे यह दिन,
जीवन हो सुखमय हर रात
Happy Bhogi Pongal 2026
8. सूर्य देव को नमन हमारा,
अन्नदाता को प्रणाम सारा।
पोंगल लाए जीवन में उजियारा,
हर सपना हो साकार तुम्हारा
पोंगल महोत्सव

Gm makra (1)
Magh Bihu Wishes, Quotes in Hindi
9. ढोल की थाप, लोकगीतों की मधुर तान,
बिहू संग लौटे जीवन में उत्साह और सम्मान।
हर दिन बने त्योहार सा प्यारा,
आपका हर पल हो खुशियों से भरा
बिहू की बधाई
10. फसलों की हरियाली, मन की खुशहाली,
बिहू लाए जीवन में तरक्की निराली।
साथ हो अपनों का, साथ हो विश्वास,
हर दिशा से मिले आपको सुख का प्रकाश
Happy Magh Bihu 2026

Bihu
11. फसल कटने की खुशी, अग्नि का पावन प्रकाश,
माघ बिहू लाए जीवन में नया विश्वास।
घर-आंगन में हो सुख-शांति की बहार,
आपको और आपके परिवार को बिहू की शुभकामनाएं हजार
Bhogali Bihu Wishes in Hindi
12. भोगाली बिहू का यह मंगल अवसर,
लाए जीवन में आनंद और प्रखर स्वर।
मेहनत रंग लाए, सपने साकार हों,
आपके हर दिन उत्सव समान हों
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल