लाइफस्टाइल

Good Morning Motivational Quotes: इन सुविचारों से करें अपने दिन की शुरुआत, अपनों के साथ भी शेयर करें ये मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 15, 2025, 07:32 AM IST

Good Morning Motivational Quotes: सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। यहां हम आपके लिए गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनों को सुबह सुबह मोटिवेट कर सकते हैं और खुद भी मोटिवेट हो सकते हैं।

Image

गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स (Photo: istock)

Good Morning Motivational Quotes: दिन की शुरुआत कैसे होती है, यह तय करता है कि पूरा दिन कैसा रहने वाला है। अगर आप सुबह सकारात्मक सोच के साथ उठते हैं और फोक्स्ड रहते हैं तो पूरा दिन शानदार जाता है। आपके पूरे दिन का मूड इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसे हो रही है और दिन की शुरुआत में आप अपने मन में किस तरह के विचारों को रखते हैं। ऐसे में अगर सुबह की शुरुआत मोटिवेशनल कोट्स के साथ हो तो इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। यहां हम आपके लिए गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेगा।

Good Morning Motivational Quotes in Hindi

1. हर सुबह एक नया दिन शुरू करने का मौका लेकर आती है।

2. हर सुबह, हम फिर से जन्म लेते हैं। आज हम जो करते हैं, वह सबसे ज़्यादा मायने रखता है।

3. एक नए दिन का मतलब है अपने सपनों को हकीकत में बदलने का एक और मौका देना।

4. इंतजार मत करो और आज ही चीजों को करने की कोशिश करो।

5. हर नया दिन हमें याद दिलाता है कि हम इसे शानदार बना सकते हैं।

6. आप जो छोटी-छोटी चीजें अभी करते हैं, वे बाद में बड़ी जीत की ओर ले जाती हैं।

7. खुद पर भरोसा रखें, और आप जीत के रास्ते पर हैं। गुड मॉर्निंग!

8. वक्त का काम तो गुजरना है,

अच्छा है तो शुक्र करो, बुरा है तो सब्र!

9. सिर्फ पढ़ाई ही आपको सफल नहीं बना सकती,

लगन, मेहनत और सही दिशा से चलने की क्षमता भी ज़रूरी है!

10. अभी तो असली उड़ान बाकी है, परिंदे का इम्तिहान बाकी है,

अभी अभी तो लांघा है समुंदर, अभी तो पूरा असमान बाकी है!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article