Gen Z Slangs for Relationship: हाल के वर्षों में जैसे हमारी जीवनशैली बदली है, वैसे ही प्यार और रिश्तों की भाषा भी बदल गई है। नए जमाने के लड़के-लड़कियां डेटिंग को सिर्फ मिलने-जुलने तक नहीं, बल्कि कई तरह के नए शब्दों और लेबलों के साथ समझने लगे हैं। इन्हीं शब्दों को Gen Z Slang कहा जाता है। आसान तरीके से समझें तो Gen Z कही जाने वाली आज की युवा पीढ़ी की ऐसी आधुनिक भाषा है जिसमें रिश्तों के भाव, अपेक्षाएं और जटिलता छिपी है। जेन जी की दुनिया में ऐसे कई नए टर्म्स सुनने को मिलते हैं तो रिलेशनशिप्स को लेकर उनकी सोच और नए जमाने का ट्रेंड बताते हैं।

Gen Z के नए रिलेशनशिप ट्रेंड्स (Photo: iStock)
आजकल के युवाओं के मुंह से घोस्टिंग (Ghosting) शब्द काफी सुनाई देता है। इसका मतलब ये होता है कि किसी रिलेशनशिप में कोई पार्टनर अचानक बातचीत बंद कर गायब हो जाए, वो भी बिना किसी स्पष्टीकरण के। इसी तरह से है ब्रेड क्रम्बिंग ( Breadcrumbing)। जेन जी रिलेशनशिप ब्रेड क्रंबिंग उस सिचुएशन को कहती है जब कोई पार्टनर बहुत हल्की अपेक्षाएं बना कर थोड़ा-थोड़ा ध्यान देता है, पर कभी अपने संबंध को वास्तविक रूप नहीं देता। यह उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है जिन्हें रिश्ता गहराई से चाहिए।

रिलेशनशिप ट्रेंड्स (Photo: iStock)
इनके बाद है बेंचिंग (Benching)। जब कोई आपको बीच-बीच में रिश्ते की सूची में रखता है, लेकिन असल में वह आप को एक विकल्प बना कर रखता है, अगर कोई बेहतर मौका न मिले, जेन जी इस रिलेशनशिप में इस तरह के पैंतरे को बेंचिंग कही है। सिचुएशनशिप (Situationship) शब्द भी खूब सुनाई देता है। यह उस तरह का रिश्ता है जिसको बयां नहीं कर सकते। ऐसे रिश्तों में ना तो पूरी दोस्ती होती है और ना ही पूरी तरह से कमिटमेंट। बस एक ग्रे जोन जिसमें दोनों समय बिताते हैं, लेकिन भविष्य नहीं देखते।

रिश्तों की नई भाषा (Photo: iStock)
जॉम्बिंग (Zombing) भी अब सुनने को मिलता है। अगर आपने किसी को घोस्ट किया हो और महीने या सालों बाद फिर से वापस आ जाएं, तो यह जॉम्बिंग कहलाता है। कभी उन्होंने आपसे वो रूचि खो दी थी, अब अचानक वापस आना एक तरह का संकेत है।
युवाओं की दुनिया में में स्लो फेड (Slow Fade) भी एक बहुत आम पैटर्न है। यह रिलेशनशिप की वह कंडीशन है जिसमें धीरे-धीरे बातचीत कम कर देना, दूरी बढ़ाना, लेकिन अचानक तोड़ना नहीं होता है। ऑर्बिटिंग (Orbiting) भी इसी तरह है। जब कोई पहले आपका पार्टनर था, अब ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन वो आपकी पोस्ट्स लाइक करता रहता है, स्टोरी पर नजर रखता है। रिश्ते से निकलने के बाद भी बाहर से आपकी दुनिया में घूमते रहने के फितरत को जेन जी ऑर्बिटिंग कहती है।

रिलेशनशिप की नई परिभाषा गढ़ती Gen Z (Photo: iStock)
इसके अलावा कफिंग सीजन (Cuffing Season) भी अकसर सुनने को मिलता है।यह वह रिलेशनशिप है जब ठंड के महीनों में लोग शॉर्ट-टर्म साथी ढूंढ लेते हैं ताकि सर्दियों के समय अकेलापन न महसूस हो। इन सबके इतर Gen Z थर्स्ट ट्रैप शब्द का इस्तेमाल भी खूब करती है। यह टर्म तब इस्तेमाल किया जाता है जब कोई रिलेशनशिप में आने से पहले ऐसा पोस्ट करे जिसमें लोग आपकी ओर आकर्षित हों। यह एक तरह से जाल डेस्परेशन में जाल बिछाने जैसा होता है।
