लाइफस्टाइल

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi: देवा श्री गणेशा.. गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें हैप्पी गणेश चतुर्थी विशेस इन हिंदी

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi: गणेश चतुर्थी का त्योहार घर में भक्ति, खुशी और नई उम्मीद लेकर आता है। इस खास मौके पर अपनों को भेजें गणपति बप्पा के आशीर्वाद, सुख, शांति और सफलता की कामना से भरे शुभकामना संदेश।

Image

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi, गणेश चुतर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi: आज गणेश चतुर्थी है, आज के दिन कहीं गणपति की स्थापना की तैयारी होती है, कहीं मोदक बनते हैं तो कहीं घर को फूलों से सजाया जाता है। लेकिन इस त्योहार की खुशी सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहती। लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजकर भी इस खुशी को बांटते हैं। ऐसे में एक छोटा सा संदेश भी किसी अपने के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - घर पर मिट्टी के छोटे से गणेश जी कैसे बनाएं

इसलिए अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर अपनों को कुछ ऐसा भेजना चाहते हैं, जिसमें भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ सुख, शांति, सफलता और खुशहाल जीवन की कामना हो, तो यहां दिए गए संदेश आपके काम आ सकते हैं। इन्हें आप परिवार के बड़े-बुजुर्गों से लेकर दोस्तों और करीबियों तक, सभी को भेज सकते हैं। देखें गणेश चतुर्थी विशेज, गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी।

गणेश चतुर्थी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

1.

गणपति बप्पा आपके घर खुशियां लेकर आएं,

हर दिन नई उम्मीद से भर जाए।

दुख और चिंता आपसे दूर रहें,

जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

2.

गणेश जी की कृपा से हर काम आसान हो,

आपके जीवन में खुशियों की पहचान हो।

हर कदम पर सफलता आपका साथ दे,

और परिवार में हमेशा प्यार बना रहे।

3.

जहां गणपति का नाम होता है,

वहां मन को सुकून मिलता है।

बप्पा आपके जीवन से हर परेशानी दूर करें,

और खुशियों से आपकी झोली भरें।

4.

गणपति बप्पा आपके सपनों को राह दिखाएं,

मुश्किल समय में हिम्मत बढ़ाएं।

घर में सुख और मन में शांति रहे,

हर दिन चेहरे पर मुस्कान रहे।

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi

5.

बप्पा की भक्ति में रंग जाए हर दिन,

खुशियों से महक उठे आपका आंगन।

हर इच्छा को मिले सही दिशा,

और जीवन में बनी रहे उम्मीद की रोशनी।

6.

गणेश जी का आशीर्वाद साथ रहे,

हर मौसम में खुशियों की बात रहे।

कामयाबी आपके कदम चूमे,

और अपनों का प्यार हमेशा पास रहे।

7.

इस गणेश चतुर्थी एक नई शुरुआत हो,

जीवन में खुशियों की बरसात हो।

जो सपना दिल में सजाया है,

बप्पा उसे पूरा करने की ताकत दें।

8.

गणपति बप्पा आपके घर पधारें,

अपने साथ ढेरों खुशियां उतारें।

हर चिंता को आपसे दूर करें,

और जीवन को प्यार से भर दें।

9.

मन में विश्वास रहे, चेहरे पर मुस्कान रहे,

हर दिन अपनों का साथ रहे।

गणेश जी की कृपा कभी कम न हो,

आपके जीवन में खुशियों की कमी न हो।

10.

मोदक जैसी मिठास रहे रिश्तों में,

गणपति जैसा विश्वास रहे मन में।

हर मुश्किल छोटी लगने लगे,

जब बप्पा का आशीर्वाद साथ चले।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article