लाइफस्टाइल

NIkita Porwal: सीता का किरदार और कृष्ण के विचार, निकिता पोरवाल के लिए कैसे बने आशीर्वाद, ऐश्वर्या राय की किस बात पर फिदा हैं Femina Miss India 2024

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने वालीं निकिता पोरवाल ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत की है। इस इंटरव्यू में निकिता ने अपने जीवन के कई अनुसने किस्से और महत्वपूर्ण बातों को साझा किया है।

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal: निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत पूरे देश में अपना, अपने परिवार, अपने शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में वह भारत का नेतृत्व करेंगी। बेहद साधारण परिवार और छोटे शहर से निकल निकिता अब दुनिया के तमाम देशों की सुंदरियों के साथ स्टेज शेयर करती नजर आएंगी। निकिता पोरवाल बचपन से मिस इंडिया बनना चाहती थीं और आखिरकार उनका सपना साकार हो चुका है। उज्जैन जैसे छोटे शहर से निकल फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने तक कैसा रहा है निकिता पोरवाल का सफर, इसपर उन्होंने खुद बताया है।

4

Femina Miss India 2024

बचपन से बन रहीं 'मिस इंडिया'

निकिता पोरवाल ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत में बताया कि जब वह छोटी थीं तो उन्हें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का बड़ा शौक था। इनमें उनकी मां अकसर उन्हें मिस इंडिया बनाकर भेजती थीं। हालांकि निकिता का मन कुछ और बनने का रहता था। निकिता कहती हैं कि शायद उनकी मां को बचपन में ही उनमें मिस इंडिया नजर आने लगी थीं।

114301259.

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Family

मिस वर्ल्ड टाइटल पर है नजर

फेमिना मिस इंडिया बनकर निकिता पोरवाल को समझ में आया कि यह ना सिर्फ शोहरत बल्कि अपने साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां भी लाता है। वह कहती हैं कि जब आप किसी खास लक्ष्य की तरफ बढ़ती हैं तो आपके साथ आपका परिवार, दोस्त, शहर, राज्य और आपका पूरा देश भी साथ-साथ बढ़ता है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी निगाहें अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पर टिका ली हैं।

ऐश्वर्या राय को मानती हैं रोल मॉडल

लाखों लड़कियों की रोल मॉडल बन चुकीं निकिता पोरवाल से जब पूछा गया कि उनकी रोल मॉडल कौन हैं, तो उन्होंने झट से नाम लिया ऐश्वर्या राय बच्चन का। वह ऐश्वर्या को तब से अपना आदर्श मान रही हैं जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। निकिता को ऐश्वर्या राय की सबसे खास बात ये लगती है कि उनकी शख्सियत में भारतीय परंपरा और मॉडर्न दुनिया का गजब का तालमेल नजर आता है।

Nikita-Porwal-12 (1)

Aishwarya Rai and Nikita Porwal

भारतीय संस्कृति के काफी करीब हैं निकिता

निकिता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं के काफी करीब हैं। उनके मुताबिक भारत रामायण और महाभारत जैसे महाग्रंथों का देश है। मां सीता और भगवान कृष्ण में उनकी अटूट आस्था और विश्वास है। फेमिना मिस इंडिया बनने से पहले निकिता एंकरिंग, राइटिंग और एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। एक्टिंग की दुनिया में उनका सबसे पहला किरदार एक स्टेज शो में मां सीता का था। निकिता कहती हैं वह ऐसा रोल था जिसने उन्हें बदलकर रख दिया। बकौल निकिता उस प्ले के बाद उनका मां सीता से अलग ही कनेक्शन बन गया। निकिता मानती हैं कि उस रोल के लिए खुद देवी सीता ने उनका चुनाव किया था।

3

Photo Source: Nikita Porwal Instagram

भगवद गीता ने बदल डाला जीवन

निकिता पोरवाल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कृष्ण लीला नाम का 360 पन्नों का प्ले लिखा। इस प्ले के लिए उन्होंने भगवद गीता समेत कई ग्रंथों और वेदों का पढ़ा। इनमें भगवान कृष्ण के बारे में पढ़कर उनकी पूरी सोच ही बदल गई। निकिता कहती हैं कि उस दौरान ऐसा जादू हुआ कि मानो सबकुछ बदल गया हो। निकिता यह कहने में कोई गुरेज नहीं करती हैं कि वह भगवान कृष्ण ही हैं जिन्होंने उनके जीवन को ऐसी दिशा दी कि आज पूरी दुनिया उनके बारे में बात कर रही है।

2

Nikita Porwal

क्या है फ्यूचर प्लानिंग

निकिता पोरवाल एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं। वह भी अपनी रोल मॉडल ऐश्वर्या राय की तर फिल्में करना चाहती हैं। बता दें कि निकिता पहले भी एक्टिंग कर चुकी हैं। वह बेहतरीन स्क्रीनप्ले राइटर भी हैं। अब जब वह मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं तो स्वाभाविक है कि उनके पास अच्छी फिल्मों के ऑफर भी आएंगे। निकिता के पसंदीदा निर्देशकों में सबसे ऊपर संजय लीला भंसाली का नाम है। निकिता चाहती हैं वह उनके साथ कोई फिल्म करें।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article