लाइफस्टाइल

ईद की दावत पर कुछ मीठा हो जाए! रेस्टोरेंट जैसा लजीज Sheer Khurma बनाने के लिए ट्राई करें ये आसान सी रेसिपी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 12, 2023, 02:20 PM IST

Sheer Khurma Recipe for Eid 2023: ईद की दावत पर अगर आप भी घर आए मेहमानों का मुंह बहुत ही टेस्टी डिश खिलाकर मीठा करना चाहते हैं, तो शीर खुरमा बनाना बेस्ट हो सकता है। यहां देखें रेस्टोरेंट जैसा लजीज शीर खुरमा बनाने की बहुत ही आसान सी रेसिपी, जिसे फॉलो कर आप घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बनाकर सबको ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Image

Eid special sheer khurma recipe see easy and tasty dessert recipe for eid 2023 in hindi

Sheer Khurma Recipe for Eid 2023: रमजान का पाक महीना चल रहा है, वहीं 21-22 अप्रैल को सभी मुस्लिम परिवार ईद का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाएंगे। अगर आप भी ईद मनाने के लिए घर पर बड़ी सी दावत रखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लजीज मिठाई के रूप में ऑथेन्टिक ईद स्पेशल शीर खुरमा बनाया जा सकता है। त्योहार पर परिवार संग बैठ कुछ मीठा खाने की बात ही कुछ और है, इसलिए इस ईद की खुशी को दुगना करने के लिए घर पर ही आप बहुत आसान सी रेसिपी को फॉलो कर टेस्टी शीर खुरमा बना सकते हैं।

दूध, खजूर, सेंवई, मेवे और घी के मिश्रण से बनी ये क्लासिक मुगलई मिठाई, ईद और रमजान पर बनाने के परफेक्ट रहती है। दावत-ए-ईद के लिए ये रही लजीज और पारंपरिक हैदराबादी शैली के शीर खुरमा बनाम सेवइंया खीर की रेसिपी, जिसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। बेशक इस शीर खुरमा को जब भी आप ईद पर घर आए मेहमानों को खिलाएंगे, तो त्योहार की खुशियां दुगनी हो जाएगी। आप शीर खुरमा की इस रेसिपी में हल्के से फेर-बदल कर दूध, मावे या क्रीम वाली मिठाई भी बना सकते हैं। देखें ईद स्पेशल शीर खुरमा की टेस्टी और ईजी रेसिपी -

शीर खुरमा बनाने की रेसिपी

सामग्री
  • 500 मिलीग्राम दूध (फुल क्रीम या आपकी पसंद का)
  • 50 ग्राम सेंवई भुनी हुई
  • 1/4 कप शक्कर
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए खजूर
  • 1/4 कप किशमिश
  • थोड़ी चिरौंजी
  • 1/4 कप छोटे टुकड़ों में कटे और उबले बादाम
  • 1/4 कप पिस्ता
  • 1/4 कप घी
  • 1/2 छोटा चम्मच केसर
  • 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

स्वादिष्ट शीर खुरमा की विधि

तैयारी
  • सबसे पहले एक कटोरी या किसी भी बर्तन में 2 कप पानी उबाल लें, फिर उबले हुए पानी को 2 कटोरी में अलग करलें और एक कटोरी में बादाम, पिस्ता और काजू तथा दूसरी कटोरी में चिरौंजी के बीजों को भिगोकर लगभग 30 मिनट के लिए रख दें।
  • अब कटोरी से पानी निकालकर, बादाम और पिस्ता के छिलकों को उतार लें और फिर से ड्राई फ्रुट्स को 1-2 घंटों के लिए पानी में भिगो दें।

शीर खुरमा ऐसे बनाएं -

  • सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें घी को अच्छे से गर्म कर लें
  • फिर गर्म किए हुए घी में बादाम, किशमिश, पिस्ता, समेत जो भी ड्राई फ्रुट्स आपको पसंद हो उन्हें डालकर अच्छे से कुछ देर के लिए भून लें।
  • ड्राई फ्रुट्स को अच्छे से भून लेने के बाद, एक दूसरे पैन में दोबारा घी गर्म करके उसमें सेंवई डाल दें और भून लें।
  • स्वादिष्ट शीर खुरमा बनाने के लिए अब एक दूसरे बड़े से पैन में दूध को तब तक उबालें, जब तक दूध अच्छे से गाढ़ा न हो जाए। गाढे दूध में ही शक्कर डालकर उसे अच्छे से उबाल लें।
  • भूनी हुई सेंवई में अब मेवा, खजूर और केसर डालकर अच्छे से चला लें। सेंवई को तब तक चलाना होगा, जब तक उसमें अच्छे से उबाल न आ जाए, उबाल आने पर आप उसमें इलायची का पाउडर डाल सकते हैं।
  • सेंवई को अब दूध में मिलाकर एक और उबाल ले लें ताकि आपका शीर खुरमा अच्छे से स्वादिष्ट तरीके से पक जाए।
  • और बस आपका लजीज शीर खुरमा तैयार है, आप इसे ठंडा करके, खजूर के बारीख कटे टुकड़ों की गार्निशिंग के साथ सर्व कर सकते हैं।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article