लाइफस्टाइल

Skin Tightening Tips: ढीली हो रही चेहरे की त्वचा, तो स्किन को नेचुरली टाइट करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 27, 2024, 03:26 PM IST

अगर आपकी त्वचा भी उम्र से पहले ढीली पड़ गई है और आप उम्रदराज दिखने लगे हैं। तो यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे आप अपनी स्किन को टाइट कर सकते हैं।

Image

Skin Tightening tips

बढ़ती उम्र के साोत चेहरे पर झुर्रियों का आना एक आम बात है। 35 साल की उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइन्स नज़र आने लगते हैं और स्किन ढीली होने लगती है। वहीं इन दिनों खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगती है। इसकी वजह से आपकी उम्र अधिक लगने लगती है। लेकिन अब चिंती की बात नहीं। हम यहां कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को टाइट और यंग रख सकते हैं।

Effective Home Remedies For Skin Tightening

हाईड्रेशन का रखें ध्यान

स्किन को टाइट रखने के लिए इसे हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। स्किन को ढीला होने से बचाने के लिए रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की लोच को सुधारने में मददगार साबित होता है। इसके लिए स्किन पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं और 20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धोएं।

अंडे की सफेदी का मास्क

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ साथ ये स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडे की सफेदी को झाग बनने तक फेंटें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article