लाइफस्टाइल

बरसात में अलमारी की सीलन से कपड़ों में आ जाती है नमी? तो अपनाकर देखें ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 15, 2025, 10:39 AM IST

बरसात के मौसम में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जाती है। इनमें अलमारी में सीलन से कपड़ों से बदबू आना आम है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कपड़ों की बदबू को दूर कर सकते हैं।

Image

इस चीजों से हटेगी कपड़ों की नमी (Photo: istock)

बरसात का मौसम अपने साथ हरियाली तो लाता है ही लेकिन इसके साथ ही कई तरह की दिक्कतें भी साथ लाता है। बरसात का मौसम आते ही अलमारी में सीलन शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती है। इस समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। नमी के कारण कपड़ों में फंगस लगने का भी डर रहता है। इस मौसम में धूप भी कम निकलती है जिससे कपड़े सूख भी नहीं पाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां दिए गए कुछ आसान टिप्स आपके कपड़ों को बरसात में नमी से बचाने में मददगार साबित होंगे।

इस चीजों से हटेगी कपड़ों की नमी

नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें

नीम की पत्तियां एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। सूखी नीम की पत्तियों को एक पतले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे अलमारी के कोनों में या कपड़ों के बीच में रख दें। यह नमी को सोखने और कपड़ों को फंगस से बचाने में मदद करेगा।

कपूर या नेफ़थलीन की गोलियां

कपूर या नेफ़थलीन की गोलियां कपड़ों को कीड़ों और फंगस से बचाने में मददगार साबित होती है। इनका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इन्हें सीधे कपड़ों पर न रखें, बल्कि एक कपड़े में लपेटकर या छोटी कटोरी में अलमारी के कोनों में रखें। इनकी तेज़ गंध कपड़ों को फंगस से बचाने का काम करेगी।

अलमारी में रखें कॉफी

अलमारी में रखे कपड़ों से सीलन हटाने के लिए आप कॉफी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नमी को सोखने का काम करेगा। इसके लिए किसी कटोरी में कॉफी पाउडर को घर के किसी कोने में रख दें। इससे कपड़ों से आ रही बदबू दूर हो जाएगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article