लाइफस्टाइल

Congratulations Messages for CBSE Results: बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को दें शुभकामनाएं, मनोबल बढ़ाने के लिए भेजें ये कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 13, 2025, 02:15 PM IST

Congratulations Messages for CBSE Results: CBSE के 12वीं और 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट आते ही बच्चों के पास रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों तक के शुभकामना संदेश आने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी करीबी को परीक्षा में सफल होने की बधाई देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स दे सकते हैं।

Image

Add a heading (2)

Congratulations Messages for CBSE Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 10वीं में पूरे देश में 93.66% छात्र पास हुए हैं तो वहीं 12वीं में इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए है। वहीं जिन छात्रों ने परीक्षा में अच्छे अंक लाए हैं उन्हें लगातार बधाईयां दी जा रही है। सोशल मीडिया पर मैसेज और फोन कॉल्स की लाइन लग चुकी है। ऐसे में अगर आपके किसी अपने ने CBSE बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के पास किया और आप उन्हें बधाई देना चाहते हैं तो यहां से चुन चुन कर विशेज भेज सकते हैं।

Congratulations Messages for CBSE Results

1-मेहनत की रोशनी से चमका है नाम,

रिजल्ट लाया है सफलता का पैगाम।

बधाई हो इस सुनहरे सफर की शुरुआत,

खुश रहो यूं ही, मिलती रहे हर बार सौगात।

2-रिजल्ट सिर्फ नंबर नहीं बताते,

ये तो हौसलों की उड़ान दिखाते।

तुम्हारी मेहनत रंग लाई,

सपनों की सीढ़ी तुमने पाई।

3-सफलता की ये पहली उड़ान है,

अभी आगे और भी आसमान है।

बढ़ते रहो, थमो मत कभी,

तुम्हारी मेहनत ही तुम्हारी पहचान है।

4-संघर्षों से जो डरे नहीं,

असफलता से जो हारे नहीं।

उन्हीं के नाम होता है परिणाम,

तुम भी उन्हीं में से एक हो महान।

बहुत-बहुत बधाई!

5-रिजल्ट आया, मुस्कान छाई,

तुमने मेहनत से सफलता पाई।

अब रुको नहीं, बस चलते रहो,

हर मंज़िल को हासिल करते रहो।

6-तुम्हारा रिजल्ट नहीं, तुम्हारी मेहनत बोलती है,

हर लाइन में तुम्हारी लगन झलकती है।

गर्व है हमें तुम पर,

तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

7-रिजल्ट चाहे जैसा भी हो,

सीखना कभी बंद न हो।

हर अनुभव कुछ सिखाता है,

हार भी जीत की राह दिखाता है।

शुभकामनाएं इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए।

8-पसीने की बूंदों से जो लिखी कहानी होती है,

रिजल्ट की तारीख पर वही मेहनत दिखानी होती है।

बधाई हो तुम्हें इस कामयाबी के लिए,

तुम हमेशा यूं ही आगे बढ़ते रहो।

9-यह रिजल्ट है एक नई उड़ान की शुरुआत,

तुम्हारे आगे हो खुशियों की बारात।

दुआ है यही हर दिन तुम्हारा हो खास।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article