लाइफस्टाइल

Chia Seeds Vs Flaxseeds: आंतों को रखना है हेल्दी तो क्या चुनें, चिया सीड्स और अलसी में कौन करता है पेट की बेहतर सफाई

Chia Seeds Vs Flaxseeds: आपने अक्सर डाइट में फाइबर बढ़ाने के लिए चिया सीड्स और अलसी के बीज खाते लोगों को काफी देखा होगा। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कौन से बीज आंतों की बेहतर सफाई करते हैं? आइए जानते हैं..

Image

पेट के लिए कौन से बीज हैं फायदेमंद - चिया सीड्स या अलसी

Chia Seeds Vs Flaxseeds: जब हमारा पेट ठीक नहीं रहता है तो इसकी वजह से पूरा दिन शरीर में सुस्ती छाई रहती है, भारीपन लगता है और गैस-कब्ज जैसी समस्याएं भी परेशान करती हैं। यही वजह है कि इससे बचने के लिए आजकल लोग अपनी डाइट में चिया सीड्स और अलसी जैसे फाइबर से भरपूर बीज शामिल कर रहे हैं। दोनों ही बीजों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन जब बात पेट की सफाई और आंतों को स्वस्थ (healthy gut) रखने की आती है, तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

चिया सीड्स पेट के लिए कैसे फायदेमंद हैं

चिया सीड्स की खास बात यह है कि पानी में भिगोने पर ये फूल जाते हैं और जेल जैसी परत बना लेते हैं। यही वजह है कि ये पेट में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे मल नरम रहता है और कब्ज की समस्या कम हो सकती है। गर्मी के मौसम में चिया सीड्स शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकते हैं।

अलसी क्यों मानी जाती है पेट की दोस्त

अलसी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने में मदद करता है। यह आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाती है और मल को आसानी से बाहर निकालने में सहायक होती है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए अलसी फायदेमंद साबित हो सकती है।

पेट की सफाई में कौन आगे है

अगर सिर्फ पेट साफ रखने और कब्ज से राहत की बात करें, तो अलसी को थोड़ा बेहतर माना जा सकता है। इसकी वजह इसमें मौजूद फाइबर है, जो आंतों को सक्रिय रखने में मदद करता है। वहीं चिया सीड्स मल को मुलायम बनाने का काम करते हैं। यानी दोनों का काम अलग-अलग है, लेकिन फायदा दोनों से मिलता है।

आंतों को स्वस्थ रखने में दोनों का योगदान

चिया सीड्स और अलसी दोनों ही आंतों के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से सही मात्रा में इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

तो आप किसे चुनें

अगर आपका मुख्य उद्देश्य पेट साफ रखना है, तो अलसी थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप पाचन के साथ शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देना चाहते, तो चिया सीड्स फायदेमंद रह सकते हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों को संतुलित मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि इनके साथ पर्याप्त पानी भी पिएं, तभी पूरा फायदा मिलेगा।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article