लाइफस्टाइल

Breakup Shayari: टूटे दिल का हाल बयां करती है ये दर्दभरी लाइन, पढ़ें टॉप 10 ब्रेकअप शायरी और स्टेटस

Breakup Shayari (ब्रेकअप की शायरी): प्यार का रिश्ता बड़ा विश्वास और सम्मान पर टिका होता है और वही रिश्ता जब टूट जाता है तो इंसान भी टूटकर बिखर जाता है। ब्रेकअप के बाद संभल पाना आसान नहीं होता। प्यार में मिले इसी दर्द और ब्रेकअप को शायरी में यहां बयां किया गया है। इन्हें आप स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

Image

sad heart touching breakup shayari in hindi

Breakup Shayari (ब्रेकअप की शायरी): जब कोई किसी से बे-इंतहां मोहब्बत करता है और सामने वाले पर भरोसा करता है और तब सामने वाला आपके प्यार और भरोसे का गला घोट देता है तो दिल के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। जिससे प्यार हो उसे भूल जाना आसान नहीं होता और प्यार में मिले धोखे को भूलना तो नामुमकिन है। जब प्यार टूटता है, तो इंसान भी टूट जाता है और हर समय दिल से दर्द भारी आवाजें निकलती रहती हैं। अगर आपको भी प्यार में धोखा और तकलीफ मिली है तो शायद यहां दिए शब्द आपके दर्द को बयां कर पाएं। यहां से आप ब्रेकअप की शायरी देख सकते हैं और इन्हें स्टेटस पर भी लगा सकते हैं-

Emotional Hindi Breakup Shayari-

1) ये मोहब्बत के हादसे अक्सर,

दिलों को तोड़ देते हैं,

तुम मंजिल की बात करते हो,

लोग राहों में ही साथ छोड़ देते हैं।

2) कसूर ना तेरा था कसूर ना मेरा था,

कसूर तो हमारी तकदीर का था,

जिसने हमें मिलवाया मगर मिलाया नहीं।

3) तुझसे बिछड़ने के बाद इतना बिखर गया हूं,

सिर्फ सांसे चल रही है दिल से मर गया हूं।

Sad Breakup Shayari In Hindi-

4) वादा था मुकर गया, नशा था उतर गया,

दिल था भर गया, इंसान था बदल गया।

5) जिन्दगी की दौड़ में तजुर्बा कच्चा ही रह गया,

हम सीख न पाए फरेब और दिल बच्चा ही रह गया।

6) हम भी थे आशिक, इश्क़ में दिल जले,

मेरी किस्मत ऐसी थी कि मुझे एक बेवफा से प्यार हो गया।

Heart Touching Breakup Shayari Status-

7) दोस्ती मोहब्बत से पहले हो सकती,

मोहब्बत के बाद नहीं,

दवा मरने से पहले काम आ सकती है,

मरने के बाद नहीं।

8) तुझे सपने दिखाने की आदत थी और हम बुनते रहे,

उसे झूठ बोलने की आदत थी और हम सुनते रहे।

9) जब कोई किसी का साथ छोड़ता है,

तो सिर्फ आंखें नहीं दिल भी रोता है।

10) ये अलग बात है कि,

मैंने कभी जताया नहीं,

पर, तू ये न समझ कि तूने,

कभी रुलाया नहीं,

तेरे पुकार के इंतजार में आज भी नजरें रुकी हैं मेरी,

पर तूने कभी मुड़ कर बुलाया ही नहीं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article