बिजनेस

इस हफ्ते डिविडेंड की धूम! आ रहे हैं इंफोसिस, निप्पॉन, सायिएंट समेत 11 कंपनियों के Q2 नतीजे और डिविडेंड

Dividend News: अगले हफ्ते इंफोसिस, कोलगेट और सायिएंट समेत 11 कंपनियां दूसरी तिमाही (Q2) के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इसके साथ ही कंपनियां अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान भी कर सकती हैं।

Image

डिविडेंड का धमाका (तस्वीर- Canva)

Dividend News : भारतीय शेयर बाजार में अगला हफ्ता निवेशकों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इंफोसिस, कोलगेट-पामोलिव और सायिएंट जैसी बड़ी कंपनियों समेत कुल 11 दिग्गज कंपनियां जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2) के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा करने जा रही हैं। नतीजों की घोषणा के साथ ही इन कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स शेयरधारकों के लिए अंतरिम या स्पेशल डिविडेंड देने पर विचार और मंजूरी दे सकते हैं। अगर आपके पास भी इन कंपनियों के शेयर हैं, तो अगले हफ्ते आपकी नजर इनके फैसलों पर होनी चाहिए।

सप्ताह की शुरुआत में भंसाली इंजीनियरिंग पर नजर

सप्ताह की शुरुआत में ही भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स लिमिटेड (BEPL) का बोर्ड सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को बैठक करेगा। कंपनी इस दौरान अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा कर सकती है। इसके बाद बुधवार, 21 अक्टूबर को अडोर वेल्डिंग लिमिटेड अपने नतीजों और डिविडेंड/स्पेशल डिविडेंड पर फैसला लेगी।

गुरुवार को 5 बड़ी कंपनियों के नतीजे और डिविडेंड का ऐलान

गुरुवार, 22 अक्टूबर को बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। इस दिन 5 प्रमुख कंपनियां अपनी तिमाही रिपोर्ट पेश करेंगी।

  • कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड:- एफएमसीजी क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी अपने नतीजों के साथ अंतरिम या विशेष डिविडेंड की घोषणा कर सकती है।
  • सायिएंट लिमिटेड (Cyient):- आईटी कंपनी सायिएंट 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही के अकुशल वित्तीय नतीजों को मंजूरी देगी और FY27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर सकती है।
  • निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड:- यह म्यूचुअल फंड कंपनी नतीजे और अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी।
  • पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड:- कंपनी Q2 नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार करेगी।
  • सगिलिटी लिमिटेड:- कंपनी अपने बोर्ड बैठक में तिमाही परिणामों के साथ डिविडेंड प्रस्ताव की समीक्षा करेगी।

शुक्रवार को इंफोसिस का बड़ा फैसला और अन्य कंपनियां

सप्ताह के अंत में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस अपने दूसरी तिमाही के ऑडिटेड नतीजों की घोषणा करेगी। इंफोसिस की बोर्ड बैठक 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन निर्धारित है। शुक्रवार को नतीजे जारी होने के साथ ही डिविडेंड का भी फैसला हो सकता है। इसी दिन तीन अन्य कंपनियां भी अपने नतीजे और डिविडेंड जारी करेंगी।

  • क्रिसिल लिमिटेड (Crisil):- रेटिंग एजेंसी क्रिसिल Q2 नतीजों के साथ डिविडेंड भुगतान पर फैसला लेगी।
  • स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड (SSWL):- अंतरिम डिविडेंड और वित्तीय नतीजों की समीक्षा करेगी।
  • सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिटेड:- FY 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड और Q2 नतीजों की घोषणा करेगी।

निवेशकों के लिए अगला हफ्ता कमाई और पोर्टफोलियो के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article