एजुकेशन

इंटरव्यू में "How Did You Hear About This Position?" सवाल का कैसे दें दमदार जवाब? जानें नौकरी पाने की पूरी रणनीति

जॉब इंटरव्यू के दौरान अक्सर एक सावल 'How did you hear about this position' पूछा जाता है। लेकिन इसका सटीक जवाब क्या है और उसे कैसे तैयार करना है, अधिकांश लोगों को नहीं मालूम होता। आइए जानें इसका सही जवाब।

Image

How Did You Hear About This Position (Photo- AI/Newsroom Verified)

Interview Question Answer: जॉब इंटरव्यू के दौरान कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो सुनने में बहुत सामान्य लगते हैं, लेकिन उनका मकसद उम्मीदवार की कंपनी के प्रति रुचि, उसके सोर्स और प्रोफेशनल नेटवर्क को परखना होता है। ऐसा ही एक सबसे आम और शुरुआती सवाल है— "How did you hear about this position?" (आपको इस पद के बारे में कैसे पता चला?)। अक्सर उम्मीदवार इसे एक औपचारिक सवाल समझते है और उसके आधार पर इसका जवाब देते हैं, जैसे "मैंने लिंक्डइन पर देखा था।" लेकिन सच्चाई यह है कि यह सवाल आपके उत्साह, कंपनी के प्रति आपके जुड़ाव और आपकी जॉब सर्च स्ट्रैटेजी को दर्शाने का एक बेहतरीन मौका होती है।

यदि इस सवाल का जवाब सही रणनीति और पेशेवर अंदाज में दिया जाए, तो इंटरव्यू की शुरुआत ही एक सकारात्मक और प्रभावशाली नोट पर होती है। अगर आप भी किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इस सवाल का जवाब तैयार करने की पूरी रणनीति होने चाहिए। ताकि सवाल का सटीक आंसर दें आपकी नौकरी की संभावना बढ़ सके।

एंप्लॉयर क्यों पूछता है यह सवाल?

इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब देने के लिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इंटरव्यूअर इस सवाल के जरिए आपसे क्या जानना चाहते हैं और उनका मुख्य उद्देश्य क्या है।

चैनल की प्रभावशीलताकंपनी यह देखना चाहती है कि उनके जॉब पोस्टिंग और हायरिंग कैंपेन कौन से प्लेटफॉर्म (जैसे LinkedIn, Naukri, कंपनी की वेबसाइट या एम्प्लॉयी रेफरल) पर सबसे प्रभावी साबित हो रहे हैं।
कंपनी के प्रति आपका उत्साहक्या आप केवल रैंडम तरीके से हर जगह अप्लाई कर रहे हैं, या फिर आप इस विशेष कंपनी पर रिसर्च करके और इसके बारे में सोच-समझकर जुड़े हैं?
आपका प्रोफेशनल नेटवर्कयह समझना कि क्या आपके पास उस इंडस्ट्री या कंपनी के भीतर कोई जान-पहचान (Networking) है या नहीं।

अगर आप एक बार यह समझ गए की वह आपसे क्या जानना चाहते हैं तो आप इस सवाल का एक बेहतरीन जवाब तैयार कर सकते हैं। ऊपर दी गई जानकारी के आधार पर आप एक सटीक आंसर तैयार कर सकते हैं तो आपको नौकरी दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

जवाब देने के बेहतरीन तरीके और उदाहरण

यदि आपको कंपनी की वेबसाइट या करियर पेज से पता चला है तो आप अपना जवाब कुछ इस प्रकार तैयार कर सकते हैं -

मैं नियमित रूप से आपकी कंपनी के करियर पेज को देखता रहता हूं क्योंकि मैं इस उद्योग में आपके अभिनव कार्यों की प्रशंसा करता हूं। जब मैंने आपके आधिकारिक पोर्टल पर यह रिक्ति देखी, तो मुझे पता था कि मुझे तुरंत आवेदन करना चाहिए।

यदि आपने लिंक्डइन या जॉब पोर्टल पर देखा है तो इस प्रकार अपना जवाब तैयार करें

जब मैं आपकी कंपनी के पेज को फॉलो कर रहा था, तो लिंक्डइन पर मुझे यह जॉब पोस्टिंग मिली। मैं इस भूमिका की ओर विशेष रूप से आकर्षित हुआ क्योंकि [आपका स्किल] में मेरे कौशल इस पद की आवश्यकताओं से पूरी तरह मेल खाते हैं।

यदि किसी कर्मचारी ने आपको बताया

मुझे इस अवसर के बारे में [व्यक्ति का नाम] के माध्यम से पता चला, जो वर्तमान में आपकी टीम में [पद का नाम] के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने मुझे कंपनी के वर्क कल्चर और इस भूमिका के बारे में बताया, जिससे मेरी रुचि इसमें और अधिक बढ़ गई।

क्या करने से बचें?

अक्सर इंटरव्यू के दौरान लापरवाही से जवाब देने से बचना चाहिए। कभी भी यह न कहें कि "मैंने बस ऐसे ही विज्ञापन देख लिया और अप्लाई कर दिया" या "मुझे नौकरी की जरूरत थी इसलिए भर दिया।" इससे आपका गैर-गंभीर रवैया झलकता है। इसके साथ ही आपको इस बात पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि आपका जवाब लंबा नहीं होना चाहिए। जवाब हमेशा संक्षिप्त और सीधा होना चाहिए। इसे घुमाने-फिराने की जरूरत नहीं है।

सटीक आंसर बढ़ाता है नौकरी मिलने की संभावना

जॉब इंटरव्यू में हर एक सवाल आपके सिलेक्शन की संभावना को बढ़ाने का मौका होता है। "How did you hear about this position?" का स्मार्ट आंसर देकर आप इंटरव्यूअर को यह अहसास करा सकते हैं कि आप न केवल अपनी जॉब को लेकर गंभीर हैं, बल्कि आप इस कंपनी और उनकी कार्यशैली को भी भली-भांति समझते हैं और सही में यहां काम करने के इच्छुक हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article