लाइफस्टाइल

Bhagat Singh Quotes: कुछ कर गुज़रने का जज़्बा पैदा करती है शहीद भगत सिंह की ये बातें, मान ली तो बदल जाएगा जीवन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 30, 2024, 07:11 AM IST

Bhagat Singh Quotes in Hindi: शहीद भगत सिंह भारत के उन महान क्रांतिकारियों में से एक थे जिन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए अपनी जान दे दी। उनके विचार आज भी युवाओं में जोश पैदा करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।

Image

Bhagat Singh Quotes in Hindi

Bhagat Singh Quotes in Hindi: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी रहे शहीद भगत सिंह का जन्म बंगा, पंजाब (अब पाकिस्तान) में 28 सितंबर 1907 को हुआ था। उन्होंने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। महज 23 साल की उम्र में भगत सिंह देश के लिए शहीद हो गए थे। उन्होंने हंसते हंसते फांसी के फंदे को गले लगाया था। 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह को सुखदेव और राजगुरू के साथ लाहौर षडयंत्र के आरोप में अंग्रेजी सरकार ने उन्हें फांसी पर लटकाया था। उन्होंने युवाओं में हमेशा से जोश भरने का काम किया। उनके विचार आज भी युवाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करते हैं। यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।

Bhagat Singh Quotes in Hindi

1. जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

2. निष्‍ठुर आलोचना और स्‍वतंत्र विचार, ये दोनों क्रांतिकारी सोच के दो अहम लक्षण हैं।

3. अगर बहरों को अपनी बात सुनानी है तो आवाज़ को जोरदार होना होगा. जब हमने बम फेंका तो हमारा उद्देश्य किसी को मारना नहीं था। हमने अंग्रेजी हुकूमत पर बम गिराया था। अंग्रेजों को भारत छोड़ना और उसे आजाद करना चाहिए।'

4. बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती, क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।

5. प्रेमी पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं और देशभक्‍तों को अक्‍सर लोग पागल कहते हैं।

6. व्‍यक्तियों को कुचलकर भी आप उनके विचार नहीं मार सकते हैं।

7. निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार ये क्रांतिकारी सोच के दो अहम लक्षण हैं।

8. 'आम तौर पर लोग चीजें जैसी हैं उसी के अभ्यस्त हो जाते हैं। बदलाव के विचार से ही उनकी कंपकंपी छूटने लगती है। इसी निष्क्रियता की भावना को क्रांतिकारी भावना से बदलने की दरकार है।'

9. 'वे मुझे कत्ल कर सकते हैं, मेरे विचारों को नहीं। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं लेकिन मेरे जज्बे को नहीं।'

10. राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है. मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में आजाद है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article