लाइफस्टाइल

Places to visit near Nainital: भीमताल से लेकर अल्मोड़ा तक, नैनीताल के आसपास घूमने की ये हैं शानदार जगहें; जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 10, 2023, 08:54 PM IST

Places to visit near Nainital: भीमताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, सातताल, मुक्तेश्वर, रानीखेत, कॉर्बेट नेशनल पार्क, बिनसर, कौसानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत ये जगहें नैनीताल के आसपास घूमने के लिए हैं।

Image

Places to visit near Nainital

Photo : iStock

Best Places to visit near Nainital: देशभर से घूमने के लिए लाखों लोग हर साल नैनीताल (Nainital)आते हैं। अगर आप वीकेंड (Weekend) या फिर छुट्टियों (Holidays) में नैनीताल घूमने आ रहे हैं तो नैनीताल के आसपास भी घूमने के लिए काफी जगहें हैं। भीमताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, सातताल, मुक्तेश्वर, रानीखेत, कॉर्बेट नेशनल पार्क, बिनसर, कौसानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत ये जगहें नैनीताल के आसपास घूमने के लिए हैं। ऐसे में आज हम आपको नैनीताल के आसपास घूमने की कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं।

भीमताल (Bhimtal)

भीमताल उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। ये नैनीताल के पास है। देवदार, ओक और झाड़ियों के घने जंगल इस सुंदर हिल स्टेशन को बांधे हुए हैं। भीमताल में कई लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं, जो इसे हर पर्यटक के लिए एक जरूरी जगह बनाते हैं। भीमताल झील यहां का फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जो अपनी सुरम्य सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। भीमताल घूमने के लिए सबसे बढ़िया समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर महीने के बीच है। नैनीताल से भीमताल की दूरी महज 24 किलोमीटर है।

रानीखेत (Ranikhet)

नैनीताल के आसपास सबसे अच्छी जगहों में से एक रानीखेत भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय है, और ये नैनीताल के 100 किलोमीटर के अंदर सबसे शांतिपूर्ण पर्यटन स्थल है। नंदा देवी चोटी रानीखेत का एक अन्य लोकप्रिय स्थान है। रानीखेत नैनीताल के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। रानीखेत घूमने के लिए सबसे बढ़िया समय फरवरी से जून महीने के बीच है। नैनीताल से रानीखेत की दूरी महज 58 किलोमीटर है।

अल्मोड़ा ( Almora)

अल्मोड़ा नैनीताल के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। नैनीताल के पास सबसे बढ़िया हिल स्टेशनों में से एक अल्मोड़ा अद्वितीय हस्तकला और इसके विविध वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। अल्मोड़ा का मौसम सुहाना रहता है और सालभर यहां जाया जा सकता है। इस शहर को 1 या 2 दिनों में आसानी से देखा जा सकता है। अल्मोड़ा में घूमने के लिए कई आकर्षक स्थान हैं। नैनीताल से अल्मोड़ा की दूरी महज 62 किलोमीटर है।फरवरी में IRCTC के इस टूर पैकेज में केरल से घूमने आएं हिमाचल प्रदेश, जानें-टिकट प्राइस समेत सभी जरूरी जानकारी

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

नैनीताल के पास घूमने के लिए बढ़िया जगहों में से एक मुक्तेश्वर साहसिक खेलों के लिए एक फेमस डेस्टिनेशन है। मुक्तेश्वर एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां से आप साफ हिमालय देख सकते हैं। मुक्तेश्वर स्थान समुद्र तल से 7,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुक्तेश्वर से नंदादेवी और कई अन्य चोटियों का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है। मुक्तेश्वर घूमने के लिए सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से जून महीने के बीच है। नैनीताल से मुक्तेश्वर की दूरी महज 47 किलोमीटर है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article