लाइफस्टाइल

Places to visit near Pune: वीकेंड में पुणे के आसपास ये हैं घूमने की BEST जगहें, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 19, 2022, 12:43 PM IST

Places to visit near Pune: पुणे में आप पावना झील, लोनावाला, कामशेत, इगतपुरी, कोलाड, गोवा, महाबलेश्वर, राजमाची, रत्नागिरी, करनाला, कर्जत, लोहागढ़, मावल, दुरशेत, माथेरान, अलीबाग, रायगढ़, पालघर, वाई, लवासा, काशीद, मालशेज घाट, नागोथाने, दहानू समेत कई जगहों पर जा सकते हैं।

Image

वीकेंड में पुणे के आसपास ये हैं घूमने की बेस्ट जगहें।

Photo : iStock

Best Places to visit near Pune: वीकेंड (Weekend) पर हर कोई शख्स घूमने का प्लान करता है। कोई अपनी फैमली (Family) तो कोई अपने दोस्तों (Friends) के साथ घूमने जाता ही है। अगर आप पुणे (Pune) में रहते हैं तो यहां भी घूमने के लिए कई जगहें हैं, जहां आप वीकेंड पर जा सकते हैं। पुणे का अपना आकर्षण है और इसे महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक के रूप में जाना जाता है।

पुणे में आप पावना झील, लोनावाला, कामशेत, इगतपुरी, कोलाड, गोवा, महाबलेश्वर, राजमाची, रत्नागिरी, करनाला, कर्जत, लोहागढ़, मावल, दुरशेत, माथेरान, अलीबाग, रायगढ़, पालघर, वाई, लवासा, काशीद, मालशेज घाट, नागोथाने, दहानू समेत कई जगहों पर जा सकते हैं। ये जगहें पुणे से 60 से 150-200 किलोमीटर की दूरी पर हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप वीकेंड पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

लोनावाला

सह्याद्री रेंज में 622 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लोनावाला महाराष्ट्र के पुणे जिले का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये टॉप हिल स्टेशनों में से एक है। लोनावाला को खासतौर से "गुफाओं का शहर" और "सह्याद्री का गहना" कहा जाता है। लोनावाला मुंबई और पुणे के पास घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। लोनावाला पुणे से लगभग 67 किलोमीटर की दूरी पर है।

पावना झील

पावना झील पुणे के पास घूमने की एक बेस्ट जगह है। पावना झील एक मानव निर्मित झील है। यहां आप अपनी फैमली के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। पावना झील पुणे से लगभग 57 किलोमीटर की दूरी पर है। मानसून के मौसम में यहां आना चाहिए। यहां आकर आप कैम्पिंग, फोटोग्राफी, नेचर वॉक, कैम्पिंग कर सकते हैं।

कोलाड

पुणे से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोलाड महाराष्ट्र के खूबसूरत रायगढ़ जिले में एक छोटा सा गांव है। महाराष्ट्र का ऋषिकेश कहा जाने वाला ये गांव कई खूबसूरत घाटियों को समेटे हुए है। हरियाली, साफ नदियां और शांत माहौल इस अनोखे गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

इगतपुरी

इगतपुरी महाराष्ट्र का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। इगतपुरी ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है। प्राचीन किले के खंडहर और ऐतिहासिक मंदिर छोटे शहर के आकर्षण को बढ़ाते हैं। आकार में छोटा होने के बावजूद इगतपुरी में घूमने की जगहें कई हैं। इगतपुरी पुणे से लगभग 247 किलोमीटर की दूरी पर है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article