लाइफस्टाइल

Places to visit near Nagpur: वीकेंड में नागपुर के आसपास ये हैं घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 21, 2022, 11:16 AM IST

Places to visit near Nagpur: अगर आप नागुपर (Nagpur) में रहते हैं तो यहां भी आसपास में घूमने की कई जगहे हैं, जहां अपने परिवार, करीबियों, रिश्तेदारों या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। नागपुर को खासतौर से ऑरेंज सिटी (Orange City) के रूप में जाना जाता है।

Image

Places to visit near Nagpur

Photo : iStock

Best Places to visit near Nagpur: हफ्तेभर काम करने के बाद हर कोई वीकेंड (Weekend) में घूमने का प्लान करता ही है। अगर आप नागुपर (Nagpur) में रहते हैं तो यहां भी आसपास में घूमने की कई जगहे हैं, जहां अपने परिवार, करीबियों, रिश्तेदारों या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। नागपुर को खासतौर से ऑरेंज सिटी (Orange City) के रूप में जाना जाता है। नागपुर के पड़ोसी जिले और कस्बे इतिहास और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं। ऐसे में आज हम आपको नागपुर के आसपास घूमने की कई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं,जहां आप वीकेंड में मूड फ्रेश और रिलेक्स होने के लिए जा सकते हैं।

वाकी वुड्स (Waki Woods)

अपने हरे-भरे और शांत वातावरण के लिए फेमस वाकी वुड्स अपने करीबियों और रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए बढ़िया जगह है। वाकी वुड्स पूरे साल सदाबहार रहता है। यहां आप तीरंदाजी, ट्रेकिंग, कैंपिंग, नाव की सवारी, घुड़सवारी कर सकते हैं। ये 100 किलोमीटर के दायरे में नागपुर के पास घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। नागपुर से वाकी वुड्स की दूरी महज 30 किलोमीटर है। यहां घूमने के लिए बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।

रामटेक ( Ramtek)

पहाड़ियों पर बसे राम के प्राचीन मंदिर को विभिन्न भवनों और सुंदर संरचना से सजाया गया है। माना जाता है कि वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता का ये पड़ाव था। ये मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व, वास्तुकला, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के लिए प्रशंसित है, जिससे ये नागपुर के पास घूमने के लिए धार्मिक स्थान बन गया है। तीर्थयात्रियों और इतिहास प्रेमियों के लिए रामटेक पसंदीदा स्थल है। नागपुर से रामटेक की दूरी महज 50 किलोमीटर है।

पचमढ़ी (Pachmarhi)

पचमढ़ी भारत में व्यापक रूप से देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है और ये यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में माना जाता है। पचमढ़ी हर साल पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। पचमढ़ी गर्मियों में नागपुर के पास घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है। आप यहां बड़ी संख्या में जंगली बांस, नाजुक बांस की झाड़ियां, साल के पेड़ और ब्लैकबेरी के बागान पा सकते हैं। साथ ही पचमढ़ी नागपुर के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नागपुर से पचमढ़ी की दूरी 257 किलोमीटर है।

मारकंडा (Markanda)

मिनी खजुराहो के नाम से मशहूर ये मंदिर 8वीं सदी में बना महाराष्ट्र के मारकंडादेव गांव में स्थित है। चौबीस मंदिर एक साथ इस जगह को खजुराहो मंदिरों की छाप देते हैं, जो देखने लायक हैं। मारकंडादेव गांव वैनगंगा नदी के तट पर स्थित है और भगवान शिव का एक प्रसिद्ध स्थान है। ये शहर कला संग्रहालयों, व्यंजनों, पारंपरिक आकर्षण, 'शिव लिंग' के लिए जाना जाता है। नागपुर से मारकंडा की दूरी महज 84 किलोमीटर है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article