लाइफस्टाइल

Basant Panchami Rangoli Designs: बसंत पंचमी की सुबह अपने घर के आंगन में सजाएं ऐसी सुंदर रंगोली, देखें सरस्वती पूजा स्पेशल रंगोली डिजाइन

Basant Panchami Rangoli Designs (बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन): बसंत पंचमी एक बहुत ही सुन्दर और खुशियों भरा त्योहार है। इस त्योहार में लोग अपने घर से लेकर स्कूल, कॉलेज और संस्थान तक सजाते हैं। इसे सजाने के लिए रंगोली बनाए जाते हैं। यहां से आप बसंत पंचमी के रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।

Image

बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन्स (pc: pinterest)

Basant Panchami Rangoli Designs (बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन): बसंत पंचमी वह दिन होता है जब बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम सुहावना हो जाता है। खेतों में सरसों के पीले फूल खिलने लगते हैं और हर तरफ पीला रंग दिखाई देता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आज ही वो शुभ दिन है। और आज के दिन घर और स्कूल को सजाया जाता है। इतना ही नहीं, ऑफिस में भी सजावट होती है। सजाने का नाम आए और रंगोली का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यहां से आप बसंत पंचमी की रंगोली के रंग-बिरंगे डिजाइन देख सकते हैं। इस रंगोली को आप सरस्वती पूजा पर सजा सकते हैं।

Saraswati Puja Rangoli Design 2026 Photos -

sitar rangoli design

सितार रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

सितार वाली रंगोली सरस्वती पूजा पर जरूर बनाई जाती है। इस तरह की रंगोली घर के आंगन की शोभा बढ़ाती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा रंग की जरूरत भी नहीं है।

सरस्वती पूजा रंगोली फोटो (pc: pinterest)

सरस्वती पूजा रंगोली फोटो (pc: pinterest)

सितार वाली रंगोली का ये डिजाइन भी बड़ा प्यारा है। इस डिजाइन को आप कमल के फूल के साथ बना सकते हैं। साथ ही कुछ मोर पंख भी बनाएं और घर के आंगन को और भी प्यारा बनाएं।

वसंत पंचमी रंगोली डिजाइन्स (pc: pinterest)

वसंत पंचमी रंगोली डिजाइन्स (pc: pinterest)

बसंत पंचमी स्पेशल ये रंगोली देखने में भी सबसे सुंदर है। इस डिजाइन को आप स्कूल के कॉम्पिटिशन में बनाएंगे तो जीत आपकी ही होगी। देखने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे।

सरस्वती माता रंगोली (pc: pinterest)

सरस्वती माता रंगोली (pc: pinterest)

मां सरस्वती की फोटो वाली रंगोली इस त्योहार के लिए सबसे बेस्ट है। हालांकि, इसे बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन बनने के बाद ये ऑफिस की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।

सरस्वती माता रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

सरस्वती माता रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा होती है। इसलिए सरस्वती माता की फोटो वाली रंगोली को बनाना शुभ माना जाता है। साथ में आप कमल का फूल और हंस की फोटो बना सकते हैं।

सरस्वती जी रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

सरस्वती जी रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

विद्या की देवी मां सरस्वती के बाल स्वरूप की फोटो वाली रंगोली आंखों को प्यारी लगती है। इसे बनाने में थोड़ी मेहनत और ढेर सारा प्यार लगने वाला है।

कोलम रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

कोलम रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)

कोलम रंगोली भी ट्रेंड में है। बसंत पंचमी पर इस डिजाइन की रंगोली को भी बनाया जा सकता है। ये रंगोली तो चॉक या आटे से ही बनती है और सुंदर लगती है।

बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन इमेज (pc: pinterest)

बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन इमेज (pc: pinterest)

बसंत पंचमी पर किताब-कॉपी, कलम-दवात वाली रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इसमें साथ में सितार की फोटो बनाएं और आसपास नारंगी रंग से बॉर्डर बनाएं। ये बड़ी रंगोली है और आंगन की शान बनती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article