लाइफस्टाइल

Baby names meaning sun: सूर्य जैसे तेजस्वी बच्चे का करें शानदार नामकरण, देखें बेबी बॉय और गर्ल के लिए यूनिक नाम

Baby names boy meaning surya (सूर्य देव पर बच्चों के नाम): घर में नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है, और उसके नामकरण की तैयारी जोरों पर है। तो सूर्य जैसे तेजस्वी और प्रभावशाली बच्चे का नाम सूर्य देव के नामों पर रखना बेहतरीन हो सकता है। यहां देखें लेटेस्ट और यूनिक हिंदू बेबी बॉय व बेबी गर्ल के नाम जिनका अर्थ सूर्य देव से जुड़ा है।

Image

Baby names meaning sun latest unique hindu baby boy baby girl names meaning surya dev

Baby boy girl names with meaning: घर-आंगन में नन्हे मेहमान का आगमन हर किसी के लिए ही बहुत खास होता है। और उससे भी ज्यादा खास होता है, उसका नामकरण करना। बच्चे के जीवन में नाम का गहरा महत्व होता है, जो न केवल उसके साथ हमेशा रहता है बल्कि उसी नाम का असर उसके चरित्र से लेकर व्यक्तित्व तक पर पड़ता है। अगर आपके घर में भी नन्हे से बेबी बॉय या बेबी गर्ल का जन्म हुआ है, और आप उसके कोई प्यारा मगर प्रभावशाली नाम तलाश रहे हैं। तो सूर्य देव के नाम वाले ये नाम आपके बच्चे के लिए एकदम बेस्ट हो सकते हैं। यहां देखें लेटेस्ट यूनिक हिंदू बेटे-बेटियों के नाम व उनके मतलब।

Baby names meaning hindu sun

  • आदित्य
बेटे के लिए आदित्य नाम बहुत ही प्यारा है, आदित्य का अर्थ सूरज होता है।
  • आहान
बेटे के लिए कोई प्रभावशाली और लेटेस्ट प्यारा सा नाम तलाश रहे हैं, तो आहान काफी अच्छी चॉइस है। आहान का मतलब सूरज की पहली किरण होता है।
  • अविराज
नन्हे शहजादे के लिए अविराज नाम भी बेहतरीन हो सकता है, अविराज का अर्थ सूर्य के समान चमकीला, धनुर्धर और राजाओं का राजा होता है।
  • ज्योर्तिमय
बेटे और बिटिया दोनों के लिए ही ज्योर्तिमय नाम बहुत अच्छा हो सकता है।
  • तेजस
सूर्य के प्रकाश और तेज से संबंध रखने वाला तेजस नाम बेटे पर खूब जचेगा। तेजस नाम के लोग जिंदगी में खूब तरक्की भी करते हैं।
  • विहान
सूर्योदय को विहान के नाम से भी संबोधित करते हैं।
  • अहाना
नन्ही गुड़िया पर अहाना या आहाना नाम खूब जमेगा, इसका अर्थ भी सूरज की पहली किरण या सूर्योदय ही है।
  • जिया
सूरज की किरण, रोशनी और उजाले को संबोधित करने के लिए एक नाम जिया भी है।
  • माहिरा
बेटी के लिए यूनिक नाम की खोज में हैं तो माहिरा नाम बेहतरीन चॉइस है।
  • सेहेर
सूर्योदय का एक और नाम सेहेर भी होता है, प्यारी बिटिया के लिए ये नाम बहुत प्यारा है।
  • विहाना
विहाना नाम की प्यारी परी बेशक ही आपके घर में खुशियां और सफलता का संचार करेगी।

आप अपने प्यारे बच्चों के लिए सूरज के नाम वाले लेटेस्ट और युनिक नाम चुन सकते हैं। बेशक ही उनका जीवन हमेशा रोशनी से भरा रहेगा और वे सूर्य देव जैसे तेजस्वी होंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article