August Month 2024 Special Days and Event: साल का 8वां महीना होता है अगस्त। ये महीना त्योहारों का होता है। ये महीना छुट्टियों का भी है। खासतौर से बात करें ऑफिस में काम करने वाले लोगों कि तो वो तो इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगस्त में हमारी झोली में ढेर सारी छुट्टियां आ गिरती हैं। नागपंचमी से लेकर स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी तक, ये महीना न जाने कितने ही त्योहार लेकर आता है। पूरे महीने जोश और उल्लास बना ही रहता है। 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाती है। फिर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 19 अगस्त को रक्षाबंधन दिवस मनाा जाता है। इतना ही नहीं, 26 अगस्त को जन्माष्टमी और 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के साथ महीना खत्म हो जाता है। आइये देखते हैं अगस्त का कैलेंडर और जानते हैं कि हर दिन क्या-क्या सेलिब्रेट किया जाएगा।
August 2024 Special Days and Event (अगस्त 2024 कैलेंडर, अगस्त में किस दिन क्या मनाया जाता है) -
| 1 अगस्त | राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस |
| 2 अगस्त | सावन की शिवरात्रि |
| 4 अगस्त | फ्रेंडशिप डे, हरियाली अमावस्या |
| 5 अगस्त | सावन का तीसरा सोमवार |
| 6 अगस्त | मंगला गौरी व्रत, मुहर्रम खत्म |
| 7 अगस्त | हरियाली तीज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस |
| 8 अगस्त | विनायक चतुर्थी |
| 9 अगस्त | नाग पंचमी |
| 10 अगस्त | कल्की जयंती |
| 11 अगस्त | तुलसीदास जयंती |
| 12 अगस्त | अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस |
| 13 अगस्त | दुर्गाष्टमी |
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 19 अगस्त | रक्षा बंधन, संस्कृत दिवस |
| 22 अगस्त | कजरी तीज |
| 23 अगस्त | इसरो दिवस |
| 24 अगस्त | बलराम जयंती |
| 26 अगस्त | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी , मदर टेरेसा जयंती |
| 29 अगस्त | राष्ट्रीय खेल दिवस |
| 30 अगस्त | लघु उद्योग दिवस |
