ह‍िमाचल प्रदेश की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं स्‍नोफाल का मजा, ल‍िस्‍ट देखकर बनाएं प्‍लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2021, 11:17 PM IST

himachal pradesh snowfall places: ठंड में बर्फबारी देखनी है तो ह‍िमाचल प्रदेश की इन जगहों का टूर प्‍लान कर सकते हैं। इस दृश्‍य को कैद करने के ल‍िए ढेरों सैलानी इस मौसम में यहां पहुंचते हैं।

ह‍िमाचल प्रदेश की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं स्‍नोफाल का मजा, ल‍िस्‍ट देखकर बनाएं प्‍लान

7 Snowfall places in himachal pradesh : विंटर वेकेशन होने वाली है। ऐसे समय में यदि आप स्नोफॉल वाली जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश की कुछ खास जगहों के बारे में सोच सकते हैं। यहां आप जबरदस्त स्नोफॉल देख सकते हैं। दिसंबर-जनवरी में तो यह जगह बर्फ की चादर से ढकी हुई नजर आती है। यदि आप अपने परिवार के साथ ऐसी जगह घूमना चाहते है, तो हिमाचल प्रदेश की ये 7 जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

where to see snowfall in Himanchal Pradesh 

1.शिमला 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिसंबर के महीने में जोरदार स्नोफॉल होती है। इस महीने में पूरा शहर बर्फ की चादरों में लिपटा हुआ नजर आता है। यदि आप ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो शिमला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

2. कुल्लू 

कुल्लू हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है। यहां लाखों की तादात में लोग दिसंबर के महीने में स्नोफॉल देखने आते हैं। यदि आप भी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आप कुल्लू में जाकर स्नोफॉल का मजा उठा सकते है।

3. कुफरी

विंटर वेकेशन में यदि हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप कुफरी जरूर जाए। दिसंबर के महीने में यह बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां आप स्नोफॉल के साथ-साथ शीतकालीन खेल उत्सव भी देख सकते हैं।

4. नारकंडा 

यह जगह ना केवल स्नोफॉल के लिए फेमस है बल्कि यहां आपको बर्फ में खेले जाने वाले खेल भी देखने को मिल सकते हैं। यह शिमला से लगभग 60 किलोमीटर दूरी पर है। दिसंबर के महीने में यहां जबरदस्त बर्फबारी होती है।

5.  मैक्लोडगंज

 हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के लिए सबसे अच्छी जगह मैक्लोडगंज है। सर्दी के मौसम में यहां की घटिया बर्फ से ढकने के कारण और भी खूबसूरत नजर आने लगती हैं।

6. पराशर झील

अगर आपको खूबसूरत बर्फबारी बर्फबारी देखने का मन हो, तो  हिमालय पर्वतमाला के बीच बसी इस जगह की यात्रा जरूर करें। यह हिमाचल प्रदेश की मंडी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है। यह झील 8956 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है। इस जगह पर जाने के बाद दिल को बहुत सुकून मिलता है।

7. किन्नौरी 

किन्नौरी शिमला से लगभग 235 किलोमीटर दूरी दूर स्थित है। यह जगह चट्टानी पहाड़ियों और नदियों से घिरी है। सर्दी में यहां जबरदस्त स्नोफॉल होती है।

End of Article