Garam pani peene ke fayde: गरम पानी पीने से क्‍यों कम होता है वजन, क‍िस तरह पीना देगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 05:15 PM IST

garam paani se kaise ghatayein wajan : पानी इंसान के लिए उतना ही जरूरी है जितनी हवा। वैसे पानी कई समस्‍याओं का समाधान भी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गरम पानी पीना शुरू कर दें।

Garam pani peene ke fayde: गरम पानी पीने से क्‍यों कम होता है वजन, क‍िस तरह पीना देगा फायदा
Photo Credit: Shutterstock

इस नए दौर में पानी इंसानों के लिए सोने से भी ज्यादा कीमती बन चुका है। इस धरती पर जीवन बिताने के लिए पानी सबसे जरूरी वस्तु है। पानी सिर्फ हमारी प्यास बुझाने के लिए नहीं बल्कि हमारे शरीर के सुचारु रूप से काम करने के लिए भी बहुत जरूरी है। पानी इंसानी शरीर से कई बीमारियों को भी दूर रखता है। मानव शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। अपनी प्रत्येक अंग प्रणाली को सुचारू रूप से कार्यशील रखने को एक दिन में 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए।

पानी से मोटापा कम करें
ठंडे व गरम पानी के अपने नुकसान और फ़ायदे हैं। भारी कसरत या व्ययाम के पश्चात् ठंडे पानी के ग्रहण से तन को ठंडक मिलती है और यदि गर्मपानी पिया जाए तो शरीर के विषैले पदार्थों से निजात मिलती है। इसके बावजूद मान्यता यह भी कि पानी(ख़ासकर गरम पानी) पीने से शरीर का कुछ किलो वज़न कम हो जाता है। यहां हम आपको बताएंगे इस तथ्य में कितना सत्य है।

Should you drink hot or chilled water for weight loss? | The Times of India
 
शोध का नतीजा क्या कहता है?
अध्ययन करने पर नतीजा निकला अधिक पानी पीने से वज़न में कमी आती है। इसके पीछे यह वजह भी ही सकती है कि अधिक पानी पीने से शरीर को भूख महसूस नहीं होती और हमारा शरीर अधिक पोषक तत्वों को सोखता है और विषैले पदार्थों को बाहर करता है।
2003 में छपे अन्य शोध के नतीजों से पता चला है कि गरम पानी पीने से वजन कम करने की प्रक्रिया गतिशील हो जाती है। इस शोध से यह भी पता चला यदि खाना खाने से आधे घंटे पूर्व 500 मिलीलीटर पानी पिया जाए तो पाचन क्रिया 30 प्रतिशत बढ़ जाती है।



गरम पानी और वजन घटना
प्रतिदिन सुबह गरम या गुनगुना पानी वज़न कम करने में तीन तरह से सहायक है-

  1. पाचन क्रिया - गरम पानी हमारे शरीर का अंदरूनी तापमान कमकर देता है जिस वजह से पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है।
  2. चर्बी कम करना- गरम पानी हमारे शरीर की चर्बी को काटने में सहायक है। यह चर्बी को मोलेक्यूलस् में तोड़ देता है। जिसे पचाने में आसानी होती है।
  3. भूख कम करता है- गरम पानी आपकी भूख कम कर देता है। खाना खाने से आधे घंटे पूर्व एक गिलास गरम पानी खाने को आसानी से पचा देता है।

गरम पानी के अन्य फ़ायदे-
जैसा कि हम जान गए गरम पानी से हमारी पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है। इसके अलावा गरम पानी पीने से कब्ज़ जैसी समस्या से भी निजात मिल सकती है। गरम पानी हमारी आंंतों की सिकुड़न को कम कर देता है जिस वजह से मल त्याग की क्रिया में आसानी होती है। इतना ही नहीं गरम पानी पीने से हमारे शरीर में पसीना चलता है और पसीने के साथ विषैले तत्व भी बाहर आ जाते हैं। गरम पानी के सेवन से हमारा तांत्रिक तंत्र (नर्वस सिस्टम) स्थिर बना रहता है। इसी स्थिरता के कारण हमारा पूरा दिन अच्छा गुजरता है।
 

End of Article