क्या एक साथ चावल और रोटी खाने से बढ़ता है वजन! यहां जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2020, 01:47 PM IST

कुछ लोगों का मानना है कि रोटी और चावल एक साथ खाना चाहिए तो कुछ लोगों का मानना है कि रोटी और चावल एक साथ खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई-

क्या एक साथ चावल और रोटी खाने से बढ़ता है वजन! यहां जानिए पूरी डिटेल
Photo Credit: Representative Image

भारत में चावल और रोटी को एक प्रॉपर मील के रुप में गिना जाता है। भरपेट घर का खाना खाने की बात आती है तो सबसे पहले रोटी दाल चावल सब्जी से सजी थाली हमारी नजरों के सामने आ जाती है। सामान्य तौर पर भोजन के तौर पर जो सबसे पहला चीज हमारे दिमाग में आता है वह रोटी और चावल दोनों आता है। 

अब सवाल ये उठता है कि रोटी या चावल या फिर दोनों? इस पर कई लोगों के अलग-अलग राय हैं साथ ही कई जगहों के अपने-अपने कल्चर भी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रोटी और चावल एक साथ खाना चाहिए तो कुछ लोगों का मानना है कि रोटी और चावल एक साथ खाने से शरीर का वजन बढ़ता है।  

डॉक्टरों का मानना है कि चावल और रोटी एक साथ खाने से भोजन पेट के लिए हैवी हो जाता है। यह पाचन क्रिया में भी समस्या पैदा करता है और मोटापे की समस्या को बढ़ाता है। इसलिए दोनों के एक साथ सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। चावल और रोटी दोनों में कैलोरी काउंट अधिक मात्रा में होता है।

एक रोटी में 70 से 80 कैलोरी होता है जबकि एक प्लेट चावल में 136 कैलोरी रहता है। अगर दोनों का एक साथ सेवन किया जाए तो आप कल्पना कर सकते हैं कि हमारे शरीर के अंदर एक बार में कितनी ज्यादा मात्रा में कैलोरी जा रहा है जो हमारे लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। इससे हमारा पाचन गड़बड़ होने का खतरा बना रहता है साथ ही मोटापे के बढ़ने का भी खतरा रहता है।  

खास तौर पर रात के समय इन दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। रात के समय ऐसे भी हल्का फुल्का खाना खाने की सलहा दी जाती है। रात में रोटी खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इसमें कैलोरी कम मात्रा में पाया जाता है साथ ही चावल में ज्यादा कैलोरी होती है और इससे नींद कम आती हैासथ ही रात में पाचन सही से नहीं हो पाता है।

End of Article