Types Of Pimples And Reasons: 5 तरीके के होते हैं पिंपल्स, जानें कैसे करें इन्हें ठीक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2021, 07:29 PM IST

Pimples Types And Treatment: बदलते मौसम के कारण और स्किन प्रोडक्ट्स का हेर-फेर मिनटों में चेहरे को पिंपल्स से भर देता है। लेकिन कुछ पिंपल चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं। जानें कैसे पाएं छुटकारा...

Types Of Pimples And Reasons: 5 तरीके के होते हैं पिंपल्स, जानें कैसे करें इन्हें ठीक

हम पिंपल्स को केवल पिंपल्स के नाम से जानते हैं। लेकिन हम शायद ही इस बात पर गौर करते हैं कि पिंपल्स भी अलग-अलग तरीके के होते हैं। जैसे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, पैपुल्स, नोड्यूल्स और सिस्ट। ज्यादातर लोग सारे पिंपल्स के लिए एक ही तरह का ट्रिटमेंट लेते हैं, जोकि हमारी स्किन के लिए गलत है। अगर पिंपल्स अलग हैं तो इनका इलाज भी अलग होना चाहिए। आज यहां हम आपको पिंपल्स और उनके इलाज के बारे में बताएंगे।

ब्लैकहेड्स
ब्लैकहेड्स आमतौर पर काले रंग के हल्के सख्त और लंबे रेशे होते हैं। इन्हें ओपन कमडोन्स भी कहा जाता है। इन्हें ठीक करने के लिए पहले एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं और अगर ज्यादा परेशानी हो तो स्किन डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं।

व्हाइटहेड्स
पिंपल्स के ऊपर की तरफ मौजूद हल्के सफेद रंग की लेयर को व्हाइटहेड्स कहा जाता है। इन्हें क्लोज्ड कमडोन्स भी कहा जाता है। कभी-कभी ये एक्ने पर भी हो जाते हैं। ये छूने में सख्त होते हैं, इन्हें भी एंटीसेप्टिक क्रीम लगाकर ठीक किया जा सकता है।

पैपुल्स
पैपुल्स हल्के गुलाबी रंग से  लेकर गहरे लाल रंग के हो सकते हैं। ये चेहरे के पोर्स बंद होने की वजह से हमारी स्किन पर हो जाते हैं। आमतौर पर ये बहुत ही सेंसटिव और पेनफुल होते हैं। इन्हें डॉक्टर की सलाह से क्रीम लगाकर ठीक किया जा सकता है।

नोड्यूल्स
जो पिंपल हमारी स्किन के ऊपर की तरफ डिवेलप होने की बजाय अंदर की तरफ डिवेलप होते हैं उन्हें नोड्यूल्स पिंपल कहा जाता है। ज्यादातर नोड्यूल्स में पस नहीं होता, ये बहुत सख्त होते हैं। इन्हें दवाईयों से ठीक किया जा सकता है, इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट की बताई गई मेडिसिन से इसका इलाज करें।

सिस्ट
पिंपल्स में भी सिस्ट एक प्रकार का होता है, इसमें सूजन और घाव दोनों होते हैं। ये काफी दर्द देने वाले और पस भरे होते हैं। स्किन स्पेशलिस्ट सिस्ट की गहराई को देखकर उसे फोड़ते हैं या फिर दवाईयों से इसके पस को खत्म कर इलाज करते हैं।

End of Article