Remove Upper Lips Hair: होंठों के ऊपर बालों से न हों शर्मिंदा, घर पर बैठे अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 04:48 PM IST

Remove Upper Lips Hair: अक्सर कई महिलाओं में अनचाहे बाल जैसे होंठों के ऊपर अपर लिप्स की समस्या होती है। इसे हटाने के लिए महंगे महंगे ट्रीटमेंट करते हैं। लेकिन, कुछ घरेलू उपाय हैं जो इन समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। दही, बेसन, नींबू और शहद इससे छुटकारा पाने के लिए सबसे फायदेमंद घरेलू उपाय हैं।

Remove Upper Lips Hair: होंठों के ऊपर बालों से न हों शर्मिंदा, घर पर बैठे अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies to Remove Upper Lips Hair: होंठों के ऊपर बाल आना महिलाओं के लिए आम समस्या है। अपर लिप्‍स में बाल आने के पीछे हार्मोनल या आनुवांशिक कारण दोनों हो सकते हैं। इसके लिए महिलाएं बार-बार पार्लर जाती है और महंगे महंगे ट्रीटमेंट करवाती हैं। अगर आप भी पार्लर जाने की झंझट से बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपको घर बैठे अनचाहे बालों से छुटकारा दिलवा सकते हैं। आप अपने घर पर अपर लिप्स के अनचाहे बालों को आराम से निकाल सकते हैं। कई महिलाओं की होंठो के ऊपर काफी कम बाल आते हैं, जब कुछ महिलाएं इस चीज को लेकर काफी परेशान रहती हैं।

दही, बेसन और हल्‍दी का पैक

अगर आप नैचुरली अपल लिप्स के बालों को हटाना चाहती हैं तो दही, बेसन और हल्‍दी तीनों ही त्‍वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। यह आपकी त्‍वचा की जमा गंदगी को दूर करने के साथ त्‍वचा को मॉश्‍चराइज करते हैं। अपर लिप्‍स के बालों को हटाने के लिए आप इसका उपयोग आसानी से घर पर इस तरह कर सकते हैं।

अंडे के सफेद भाग से हटाएं अपर लिप्स 

आप केवल अंडे के एक सफेद भाग के इस्तेमाल से भी अपने अपर लिप्स के बालों को हटा सकती हैं। दरअसल, अंडे में मौजूद ल्यूटिन और जियाजैंथिन तत्व होते हैं जो त्वचा की रंगत को निखारते हैं।

शहद और नींबू का लेप 

अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए कई घरेलू उपायों में से एक उपाय यह भी है कि आप शहद और नींबू का लेप तैयार करें और उससे बालों को वैक्स कर दें। दरअसल, नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं शहद में चिपचिपाहट होती है। इन दोनों का लेप तैयार करके आप आसानी से होंठों के उपर के बालों को वैक्स कर सकती हैं। यह विधि बिल्कुल भी टाइम टेकिंग नहीं हैं।  
 

End of Article