Lemon Leaves Benefits: दाग-धब्बे और मुंहासे की परेशानी दूर करती हैं नींबू की पत्तियां, इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 01:22 PM IST

Benefits OF Lemon Leaves : स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नींबू ही नहीं, इसकी पत्तियां भी लाभकारी हो सकती हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन से मुंहासों से लेकर दाग-धब्बों की समस्या दूर की जा सकती है। साथ ही यह स्किन को गहराई से साफ करने में असरदार हो सकता है।

Lemon Leaves Benefits: दाग-धब्बे और मुंहासे की परेशानी दूर करती हैं नींबू की पत्तियां, इस तरह करें इस्तेमाल

Lemon Leaves For Pimples : नींबू का इस्तेमाल स्किन की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। कई लोग फेसपैक से लेकर क्लींजर के रूप में नींबू का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी स्किन पर नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल किया है? जी हां, नींबू की तरह नींबू की पत्तियां भी स्किन के लिए काफी लाभकारी होती हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बों से लेकर झुर्रियों तक की समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही नींबू की पत्तियां आपकी स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट करने में मददगार होती हैं। अगर आप अपनी स्किन पर चमक चाहते हैं, तो नियमित रूप से नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लोशन की तरह करें इस्तेमाल

गर्मियों में आप नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल लोशन की तरह कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर फंगल इंफेक्शन की परेशानी दूर रहेगी। लोशन की तरह नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल करने के लिए नींबू की पत्तियों का अर्क लें। अब इसमें थोड़ा सा बादाम तेल या फिर नारियल तेल मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसे स्टोर करके रख लें। जरूरत पड़ने पर इसे अपनी स्किन पर लगाएं।

बेहतरीन क्लींजर है नींबू की पत्तियां

नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल आप क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए नींबू की पत्तियों के अर्क में थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स कर लें। अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच पुदीने की पत्तियों का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे स्टोर करके फ्रिज में रख दें। जरूरत के हिसाब से आप इसका इस्तेमाल करें।

पिंपल्स और मुंहासे करे दूर

पिंपल्स और मुंहासों की परेशानी को दूर करने के लिए नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा नींबू की पत्तियों का अर्क और शहद मिक्स कर लें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। इससे स्किन पर निखार आएगा। साथ ही स्किन से एक्ने और पिंपल्स की परेशानी दूर होगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें)
    

End of Article