Shardiya Navratri 2022 Decoration: शारदीय नवरात्र में ऐसे सजाएं मां भवानी का दरबार, प्रसन्न हो जाएंगी मां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 09:50 PM IST

Easy Tips For decorated Temple: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। नवरात्रों में भक्त मां दुर्गा के स्वागत के लिए कई तैयारी करते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी मंदिर होता है। लोग कई सुंदर तरीके से मंदिरों को सजाते हैं।

Shardiya Navratri 2022 Decoration: शारदीय नवरात्र में ऐसे सजाएं मां भवानी का दरबार, प्रसन्न हो जाएंगी मां

Shardiya Navratri 2022 Temple Decoration: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में चार नवरात्रि पड़ती है। दो गुप्त नवरात्रि एक चैत्र नवरात्रि व एक शारदीय नवरात्रि। अश्वनी मास की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। शारदीय नवरात्रि 5 अक्टूबर तक चलेंगे। शारदीय नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाते हैं। बाजारों की भी रोनक बढ़ जाती है। वहीं घर में भी लोग बेहद सुंदर ढंग से मां दुर्गा का मंदिर सजाते हैं। इस बार आप भी कई तरह से घर के मंदिर को सजा सकते हैं। आइए जानते हैं मंदिर सजाने के आसान व बेहतरीन आइडियाज।

झालर की लड़ियां लगाएं

मंदिर सजाने के लिए आप सुंदर सुंदर झालर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में कई रंग बिरंगी झालर मिल जाएगी। रंग बिरंगी रोशनी से आपका मंदिर जगमगा उठेगा। कोशिश करें मंदिर के किनारों पर चारों तरफ झालर की लड़ियां लगाएं। आपके मंदिर को यह सुंदर झालर एक अलग लुक देगा।

बनाएं रंगोली

मंदिर के आसपास रंगोली जरूर बनाए। रंगोली हर त्योहार में बनाई जाती है। यह बेहद शुभ मानी जाती है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के स्वागत के लिए रंगोली जरूर बनाएं और रंगोली के ऊपर एक जलता दिया रखें। यह पूरे घर की शोभा बढ़ा देगा।

फूलों से सजाएं मंदिर

इसके अलावा पीले गेंदे के फूल से मंदिर को जरूर सजाएं। मंदिर का बैकग्राउंड व आगे की तरफ फूलों की लंबी-लंबी मालाएं लगाएं। इसके लिए गेंदे के फूल व गुलाब का फूल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब का फूल मां दुर्गा को बेहद पसंद होते हैं। मां दुर्गा की पूजा में भी गुलाब का फूल जरूर उन्हें अर्पित करें। यह बेहद शुभ माना जाता है।

मिट्टी के दीये से सजाएं

इसके अलावा आप मंदिर को सजाने के लिए कई तरह की मिट्टी से बने सामान खरीद कर ला सकते हैं। जैसे मिट्टी के बने सुंदर-सुंदर दीए, लालटेन व बर्तन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा मिट्टी के बड़े बर्तन में पानी भरकर उसमें कई सारे दीए जलाकर भी रख सकते हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article