Skin Care: गर्मियों में इन तरीकों से नीम के लेप का करें इस्तेमाल, स्किन की कई परेशानियां होंगी दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 06:36 PM IST

Neem for Skin Care : स्किन पर निखार पाने के लिए चेहरे पर नीम का लेप लगाया जा सकता है। इससे स्किन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वारयल गुण स्किन इंफेक्शन के साथ-साथ स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों, पिंपल्स की समस्या दूर कर सकता है।

Skin Care: गर्मियों में इन तरीकों से नीम के लेप का करें इस्तेमाल, स्किन की कई परेशानियां होंगी दूर

Neem pack Skin Care : गर्मियों में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने की संभावना होती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्किन की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह स्किन को गहराई से साफ करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आपकी स्किन पर मुंहासे, पिगमेंटेशन जैसी परेशानी है, तो नीम का लेप या पैक आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। नीम के लेप से स्किन की इन परेशानियों को चुटकियों में दूर किया जा सकता है।

नीम लेप से लाएं स्किन पर चमक

नीम और हल्दी का लेप - नीम और हल्दी से तैयार लेप स्किन की ड्राईनेस को दूर करके स्किन पर चमक लाने में प्रभावी होता है। इस लेप को तैयार करने के लिए 2 चम्मच नीम की पत्तियों का पेस्ट लें। अब इसमें 2 से 3 चुटकी हल्दी मिलाएं। इसके बाद इन सभी सामाग्री को अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब लेप सूख जाए, तो इसे पानी से धो लें। जब पेस्ट सूख जाए, तो अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे स्किन की चमक बढ़ सकती है।

नीम और नींबू का लेप - नीम और नींबू दोनों की कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण आपकी स्किन की परेशानियों को दूर करके स्किन पर चमक लाने में प्रभावी हेो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम की पत्तियों को पीस लें। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डाल लें। अब इसे अपने चेहरे पर कुछ समय के लिए लगाएं। तब लेप सूख जाए, तो अपने चेहरे को धो लें।

नीम और तुलसी - तुलसी और नीम एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह स्किन इंफेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है। इस लेप को लगाने के लिए नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पीसकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की परेशानी दूर हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article