Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: आज चन्द्रमा मिथुन, गुरु-मंगल कर्क, केतु सिंह, सूर्य कन्या, शुक्र-बुध तुला व शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज 4 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में सूर्य उपासना करें। यश, प्रतिष्ठा व पुण्य प्राप्ति व करियर में सफलता के लिए रविवार का व्रत भी रखा जा सकता है। इसके अलावा प्रातः काल मंदिर जाकर भगवान शिव की उपासना करें। शिव जी को राम नाम व श्री राम कथा बहुत प्रिय है। इसलिए इसका पाठ करें।
आज प्रदोष काल में दीप दान करें। दिनभर सत्य बोलें और अपने इष्ट के नाम का मानसिक जाप करते रहें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से आज भाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा सायंकाल घर के सभी सदस्य साथ बैठकर भगवान नाम संकीर्तन करें। निर्मल मन से भगवान के नाम का जप करते रहने व उनके स्वरूप का ध्यान करते हुए नाम जाप करने से आज लाभ हो सकता है। इस वक्त पितृपक्ष चल रहा है। ऐसे में पितरों का श्राद्ध करना अच्छा रहेगा। चलिए अब जानें सभी 12 राशियों के आज 4 अक्टूबर 2026, रविवार के राशिफल के बारे में।
मेष राशि
आज का दिन नौकरी में परिवर्तन या प्रोन्नति के लिए शुभ है। चन्द्रमा तृतीय व शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु व मंगल चतुर्थ गोचर में हैं, जबकि शुक्र-बुध सप्तम भाव में हैं। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षशील रह सकता है। बिजनेस में प्रगति करने के लिए आज बिजनेसमैन को प्रयास करना होगा। युवाओं की लव लाइफ आज अच्छी रहेगी। बता दें कि यात्रा के लिए आज का दिन मंगलमय है।
- आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और मूंग व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 75%
वृषभ राशि
आज का दिन शुभ है। परिवार में खुशहाली रहेगी। ये समय धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का है। नौकरी में प्रोग्रेस होगी। चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य पंचम गोचर स्थिति में हैं। शनि एकादश गोचर में हैं। आज अनायास विवादों से बचें। एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आज कुछ उच्चाधिकारियों से आपका विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। शुक्र व बुध अष्टम शुभ हैं। हालांकि, कुम्भ का राहु प्रेम संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है। इसके अलावा हेल्थ को लेकर भी परेशान रहेंगे।
- आज का उपाय- उड़द दाल का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 02 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मिथुन राशि
राशि स्वामी बुध व शुक्र पंचम गोचर करके आईटी व बैंकिंग से जुड़े जातकों को लाभ देंगे। मैनेजमेंट व लॉ फील्ड के स्टूडेंट्स को भी आज लाभ होगा। चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु-मंगल द्वितीय गोचर स्थिति में हैं। बता दें कि शुक्र लव लाइफ के लिए शुभ हैं। बिजनेस कर रहे जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। दिनभर व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज परिवार में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य भी पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। युवा प्यार को लेकर ज्यादा इमोशनल होने से बचें। आज मित्रों संग यात्रा होना संभव है।
- आज का उपाय- सात अन्न का दान करें और सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
- शुभ अंक- 04 व 06
- शुभ रंग- हरा व नीला
- भाग्य प्रतिशत- 60%
कर्क राशि
चन्द्रमा आज गोचर में इस राशि से द्वादश भाव में हैं। छात्रों को ये गोचर बहुत लाभ देगा। हालांकि, नौकरी में लगातार अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। गुरु व सूर्य इसी राशि में हैं। गुरु धार्मिक उन्नयन में लाभ देंगे। यदि आप नौकरी चेंज करने का प्रयास कर रहे हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। गुरु व शुक्र इसी राशि में हैं। ऐसे में लव लाइफ ठीक रहेगी। आज आपकी हेल्थ बेहतर होगी।
- आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इसके अलावा चावल व तिल का दान करना भी अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पीला व नारंगी
- शुभ अंक- 04 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 60%
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्य द्वितीय व गुरु, मंगल के साथ व्यय भाव में हैं। शनि मीन में शुभ हैं। शुक्र इसी राशि से तृतीय भाव में गोचर में हैं। आज आपको बिजनेस में लाभ होगा। साथ ही उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। इस राशि के लोग अपनी लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए long drive पर जा सकते हैं। चन्द्रमा एकादश बिजनेस के लिए आज मंगलमय हैं। शाम से पहले धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें। आज घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना भी अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- लाल व पीला
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 70%
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। चन्द्रमा दशम में हैं। गुरु एकादश भाव से शुभ फल दे रहे हैं। चन्द्रमा व गुरु घर-परिवार के लिए शुभ रहेंगे। इस राशि के सूर्य लाभ भाव में हैं। ऐसे में सही दिशा में मेहनत करने से सफलता मिलेगी। धन आगमन से आज मन प्रफुल्लित रहेगा।आईटी, मीडिया व बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों में नौकरी कर रहे जातक सफल होंगे। इसके अलावा व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य करना उत्तम रहेगा।
- आज का उपाय- फलों का दान करें और गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी
- शुभ अंक- 05 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 75%
तुला राशि
आज का दिन नौकरी में परिवर्तन चाहने वालों के लिए शुभ व अवसरदायी है। चन्द्रमा नवम भाग्य भाव को मजबूत करेंगे। इसके अलावा गुरु दशम शुभ रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में बिजनेस में लाभ होगा। आज यात्रा करने से मन को रोमांच व तनाव से मुक्ति मिलेगी। मंगल कर्क में हैं। आज बीपी व लीवर के पेशेंट लोगों को खानपान में परहेज करना होगा। हालांकि, सूर्य द्वादश राजनीति में सफलता दिला सकते हैं। आज राहु प्रतिकूल रहेंगे, लेकिन लापरवाही से स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है।
- आज का उपाय- शिव उपासना करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग- हरा व सफेद
- शुभ अंक- 04 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 75%
वृश्चिक राशि
आज का दिन बैंकिंग, आईटी व वित्त सेवा से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। राशि स्वामी मंगल व गुरु भाग्य भाव में हैं। चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल व चन्द्रमा अनुकूल हैं। रियल एस्टेट में धन लगाना बेहतर रहेगा। हालांकि, धन का व्यय अच्छे व धार्मिक कार्यों में होगा। आज आपका मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। न्यू बिजनेस डील को लेकर कुछ चिंताएं जो मन में थीं, उनका समाधान हो जाएगा। दिनभर लव लाइफ ठीक रहेगी।
- आज का उपाय- विष्णु उपासना करें और सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व नारंगी
- शुभ अंक- 06 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 70%
धनु राशि
व्यवसाय में सप्तम चन्द्रमा का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। राशि स्वामी गुरु, मंगल के साथ अष्टम गोचर में हैं। सूर्य दशम में हैं, जिससे नौकरी में प्रोमोशन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन करने के लिए प्रयास करना आज अच्छा रहेगा। दिनभर आपकी हेल्थ ठीक रहेगी। आज आप किसी बड़ी परेशानी से मुक्त हो सकते हैं। इसके अलावा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। आज आपको बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचना होगा।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- पीला व लाल
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मकर राशि
चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। ऐसे में सेहत खराब हो सकती है। राशि स्वामी शनि तृतीय व गुरु-मंगल चन्द्रमा की राशि कर्क यानी सप्तम गोचर में हैं। ऐसे में व्यवसाय में लाभ होगा। आज सूर्य भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु आज आपके जीवन को सही आध्यात्मिक दिशा दे सकते हैं। संतों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेमी के साथ सुखद यात्रा होगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें।
- आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 05 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 65%
कुम्भ राशि
नौकरी में प्रोग्रेस होगी। चन्द्रमा पंचम शिक्षा भाव को मजबूत करेंगे। शुक्र तुला यानी नवम गोचर करके किसी भी बड़ी बिजनेस डील को क्रमबद्ध व सुंदर तरीके से हल करेंगे। इसके अलावा कई पुराने प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। आज नौकरी परिवर्तन करने की योजना भी बनेगी। गुरु-मंगल अष्टम व शनि द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। आज किसी संत के आशीर्वाद से खुश रहेंगे। इसके अलावा नवम बुध आर्थिक लाभ देंगे।
- आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 03 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 80%
मीन राशि
चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में रहकर घर-परिवार में खुशियों को बढ़ाएंगे। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक आज सफल होंगे। राशि स्वामी गुरु, मंगल के साथ पंचम गोचर करके शिक्षा व करियर में लाभ देंगे। हालांकि, बिजनेस को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। अष्टम शुक्र स्वास्थ्य में कष्ट देंगे। तुला के बुध व इस राशि में गोचर करते शनि व्यवसाय में कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। दिनभर लव लाइफ आपकी ठीक रहेगी, लेकिन उदर रोग का आप शिकार हो सकते हैं।
- आज का उपाय- श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 80%
