Miss India 2022 Sini Shetty के काले-घने बालों का ये है राज, आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 01:37 PM IST

Hair Care Tips: जब सिनी शेट्टी ने इस बार मिस इंडिया 2022 का ताज पहना, तो हर किसी की निगाहें उनके खूबसूरत चेहरे के साथ-साथ उनकी काली-घनी जुल्फों पर ठहर गईं। दरअसल, उनकी इस खूबसूरत जुल्फों का राज है मोरक्कन हेयर स्पा ट्रीटमेंट, जो आप भी करा सकती हैं।

Miss India 2022 Sini Shetty के काले-घने बालों का ये है राज, आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Hair Care Tips: मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी जितनी खूबसूरत हैं, उनके बाल भी उतने ही सुंदर हैं। कर्नाटक की सिनी शेट्टी के बाल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। उनकी फोटो देखकर हर लड़की मिस इंडिया जैसे बाल पाना चाहेगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी काली-घनी खूबसूरत जुल्फों का क्या सीक्रेट है। दरअसल, उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपने बालों की सुंदरता के बारे में बताते हुए स्पा का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने बालों को शाइनी और खूबसूरत बनाने के लिए स्पा करवाया था। तो चलिए आपको स्पा के बारे में सबकुछ बताते हैं।

मिस इंडिया सिनी शेट्टी के बालों का राज है मोरक्कन हेयर स्पा

क्यों करवाया था ये हेयर स्पा
मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने बताया था कि गर्मी की वजह से उनके बाल रूखे और बेजान हो गए थे, जिन्हें शाइनी और हेल्दी बनाने के लिए उन्होंने मोरक्कन हेयर स्पा ट्रीटमेंट लिया था। इस स्पा के बाद उनके बाल हेल्दी और नरिश्ड दिखाई देने लगे। इसिलए अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं, तो ये स्पा करा सकती हैं।

कैसे होता है ये स्पा?
अब आप सोच रही होंगी कि आखिर ये स्पा होता कैसे है, तो हम आपको बता दें कि इस हेयर स्पा में चार स्टेप होते हैं, जिनमें शैंपू, कंडिशनिंग, हेयर मास्क और मसाज शामिल हैं। इस स्पा में एंटीऑक्सिडेंट-रिच प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल होते हैं, जिनसे बालों को कोई नुकसान नहीं होता और वो हेल्दी और शाइनी होते हैं। ये प्रोडक्ट्स ऑर्गन ऑयल और विटामिन ई से भरपूर होते हैं।

शाइनी और हेल्दी हेयर
इस स्पा को कराने से बाल स्मूद और और शाइनी तो बनते ही हैं, साथ ही  दो मुंहे और डैमेज बालों से भी छुटकारा मिलता है। दरअसल, इस स्पा में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट एंटीऑक्सिडेंट्स, विटमिन, ओमेगा जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों के रूखेपन को दूर कर उनमें नई जान डालते हैं और बालों को सिल्की बनाने का काम करते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article