Janmashtami Special Rangoli: जन्माष्टमी पर बनाएं ये सुंदर रंगोली, घर की शोभा में लगाएं चार-चांद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 02:17 PM IST

Janmashtami Special Rangoli: जन्माष्टमी यानी की श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव, इस मौके पर हर कोई अपने घर की साज-सजावट पर खूब ध्यान देते हैं। इसके लिए अगर आप रंगोली बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। 

Janmashtami Special Rangoli: जन्माष्टमी पर बनाएं ये सुंदर रंगोली, घर की शोभा में लगाएं चार-चांद

Janmashtami Special Rangoli: भागवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में पूरे देशभर में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में उनके भोग से लेकर घर में साज-सजाटव तक, हर किसी खूब उत्साह के साथ तैयार किया जाता है। ऐसे में ज्यादातर घरों में कान्हा जी की रंगोली भी बनाई जाती है। तो अगर आप भी अपने घर में जन्माष्टमी की रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी खूबसूरत और यूनिक रंगोंली डिजाइन्स के बारे में, जिनसे आपके उत्सव और सजावट में चार चांद लग जाएंगे।

दही हांडी वाली रंगोली

यदि आप भगवान श्रीकृष्ण की पसंदींदा भोजन की रंगोली बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए दही हांडी की रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली में एक दही-माखन से भरी हांडी की पिक्चर बनाएं और उस पर मोर पंख की आकृति बनाए। ये रंगोली आपके आंगन में बहुत खूबसूरत लगेगी।

बांसुरी वाली रंगोली

यदि आप सुंदर के साथ-साथ सिंपल डिजाइन वाली रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए बांसुरी वाली रंगोली अच्छी रहेगी। इसके लिए बांसुकरी बनाकर उसके पास श्रीकृष्ण का नाम लिख दें। ये सिंपल सी रंगोली भी देखने में बहुत खूबसूरत लगती है।

राधा-कृष्ण की रंगोली

कृष्ण का नाम राधा के बिना अधूरा है। ऐसे में आप राधा और कृष्ण दोनों के मुख मंडल की छवि रंगों के माध्यम से अपने घर के मंदिर में बना सकते हैं। ये रंगोली भी देखने में बहुत खूबसूरत लगती है।

मुरली बजाते श्याम की रंगोली

यदि आप कृष्ण की मुरली वाली रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ये भी एक अच्छा आइडिया है। इसके लिए श्रीकृष्ण की छवि के साथ मुरली और मोर पंख की छवि भी बना सकते हैं। ये रंगोली भी आपके उत्सव की साज-सजावट में चार चांद लगा देगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है.)

End of Article