Gen Z's Vocabulary: 1997 से 2012 के बीच पैदा होने वाली जेनरेशन को Gen Z कहा जाता है। जेन जी की अपनी अलग लाइफस्टाइल है। चाहे कपड़े पहनने का ढंग हो या फिर रिलेशनशिप को देखने का नजरिया, हर चीज में उनकी अलग छाप नजर आती है। उन्होंने अपनी एक अलग तरह की भाषा भी ईजाद कर ली है। उनकी डिक्शनरी में Rizz, Delulu, No Cap, Slay जैसे कई ऐसे शब्द मिल जाएंगे जो शायद हमने कभी सुनी ही ना हो।
मजेदार बात यह है कि इन शब्दों का मतलब हमेशा उनके सीधे अंग्रेजी अर्थ से नहीं निकलता। कई बार एक छोटा सा स्लैंग पूरी भावना या सिचुएशन बता देता है। तो अगर आप जेन जी की डिजिटल भाषा को समझना चाहते हैं, इन 20 शब्दों से शुरुआत कर सकते हैं।
जब किसी की तारीफ करनी हो
1. Rizz: किसी को अपने चार्म, कॉन्फिडेंस या फ्लर्टिंग स्किल से आकर्षित करने की क्षमता। अगर कोई कहे, उसमें Rizz है, तो मतलब है कि उसमें लोगों को इम्प्रेस करने का खास अंदाज है।
2. Slay: किसी काम को बहुत शानदार तरीके से करना। किसी का आउटफिट, परफॉर्मेंस या कोई उपलब्धि पसंद आए तो कहा जा सकता है - You slayed.
3. Ate: किसी काम को इतना शानदार करना कि तारीफ के लिए कहा जाए- She ate. यहां Ate का मतलब खाना नहीं है।
4. Left no crumbs: Ate का ही ज्यादा जोरदार रूप। यानी किसी ने काम इतनी परफेक्शन से किया कि कोई कमी नहीं छोड़ी।
5. Drip: स्टाइलिश कपड़ों, शानदार आउटफिट या ओवरऑल फैशन सेंस के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द।
सच बोल रहे हैं या मजाक?
6. No Cap: इसका मतलब है सच में, बिना झूठ या बढा-चढाकर। अगर कोई कहे कि No cap, ये फिल्म बहुत अच्छी थी, तो वह कहना चाह रहा है कि सच में, फिल्म बहुत अच्छी थी। इसके उलट Cap का मतलब झूठ या फर्जी दावा होता है।
7. IYKYK: इसका पूरा रूप है If You Know, You Know। यानी ऐसी बात या अनुभव जिसे वही समझ सकता है, जिसने उसे खुद महसूस किया हो।
8. Delulu: ‘Delusional’ का छोटा रूप। इसका इस्तेमाल आमतौर पर किसी अवास्तविक उम्मीद या फैंटेसी के लिए मजाकिया अंदाज में किया जाता है। खासकर क्रश या रिलेशनशिप के मामलों में यह शब्द खूब सुनने को मिलता है।
डेटिंग की दुनिया की अपनी भाषा
9. Ghosting: किसी से अचानक बातचीत पूरी तरह बंद कर देना और बिना कोई वजह बताए गायब हो जाना। सामने वाला मैसेज करता रह जाए और जवाब न मिले, तो उसे Ghosting कहा जा सकता है।
10. Breadcrumbing: किसी को बीच-बीच में थोड़ी अटेंशन या उम्मीद देते रहना, लेकिन रिश्ता आगे बढाने की कोई ठोस कोशिश न करना। यानी कनेक्शन बनाए रखना, लेकिन कमिटमेंट से बचना।
11. Situationship: दोस्ती और रिलेशनशिप के बीच का ऐसा कनेक्शन, जिसका कोई साफ लेबल नहीं होता। दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता हो सकता है, लेकिन यह तय नहीं होता कि वे वास्तव में कपल हैं या नहीं।
सोशल मीडिया ने दिए कुछ नए एक्सप्रेशन
12. FOMO: Fear of Missing Out। यानी डर कि कहीं आप किसी मजेदार इवेंट, ट्रेंड या अनुभव से पीछे न रह जाएं।
13. JOMO: FOMO का उल्टा। Joy of Missing Out यानी किसी चीज को मिस करने में ही खुशी महसूस करना। दोस्तों की पार्टी में जाने के बजाय घर पर आराम करने में मजा आना इसका एक उदाहरण है।
14. Doomscrolling: लगातार सोशल मीडिया या न्यूज फीड स्क्रॉल करते रहना, खासकर ऐसी पोस्ट्स या खबरें जिन्हें देखकर मूड खराब हो सकता है। एक वीडियो के बाद दूसरा और फिर तीसरा देखते-देखते घंटों निकल जाना भी इस शब्द के आम इस्तेमाल का हिस्सा बन गया है।
15. Era: जिंदगी के किसी खास फेज या दौर के लिए इस्तेमाल होता है।
रिश्तों को समझने के लिए दो खास शब्द
16. Red Flag: किसी व्यक्ति के व्यवहार या किसी स्थिति में दिखाई देने वाला चिंता का संकेत। डेटिंग में इसका इस्तेमाल ऐसे व्यवहार के लिए किया जाता है जिसे कोई व्यक्ति रिश्ते के लिए समस्या मानता है।
17. Green Flag: इसका उल्टा, किसी व्यक्ति के ऐसे अच्छे व्यवहार या गुण के लिए इस्तेमाल होता है, जिसे रिश्ते में सकारात्मक संकेत माना जाता है।
इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल अब सिर्फ डेटिंग तक सीमित नहीं है। दोस्ती, नौकरी और रोजमर्रा की जिंदगी में भी लोग किसी व्यवहार को Red Flag या Green Flag कह देते हैं।
और अब आते हैं इंटरनेट के सबसे अजीब शब्दों पर
18. Mogging: किसी तुलना में दूसरे व्यक्ति से ज्यादा इंप्रेसिव या प्रभावशाली नजर आना, खासकर लुक्स, फिजीक या स्टाइल के मामले में।
19. Skibidi: यह उन शब्दों में है जिनका कोई एक तय अर्थ निकालना मुश्किल है। यह इंटरनेट मीम कल्चर से लोकप्रिय हुआ और अक्सर मजाक, अजीब स्थिति या रैंडम एक्सप्रेशन के तौर पर इस्तेमाल होता है। संदर्भ और टोन के हिसाब से इसका मतलब बदल सकता है।
20. Ate and left no crumbs: अगर आपको लगे कि Ate से भी ज्यादा जोरदार तारीफ करनी है, तो यह फ्रेज काम आता है। इसका मतलब है कि किसी ने इतना शानदार काम किया कि आलोचना या कमी के लिए कुछ बचा ही नहीं।
Gen Z की दुनिया इन्हीं 20 शब्दों के आसपास बुनी हुई नजर आती है। हालांकी और भी कुछ ऐसे शब्द हैं जिनकी खोज इसी पीढ़ी ने की है। जेन जी की स्लैंग को समझने की सबसे जरूरी बात यह है कि ये इंटरनेट कल्चर के साथ इनका इस्तेमाल बदलता रहता है। को
